लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए दो भारतीय नागरिकों को जेल की सजा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:41 IST

Open in App

सिंगापुर में दो भारतीय नागरिकों को भारत से लौटने के बाद यहां के एक होटल में अनिवार्य कोविड-19 पृथकवास अवधि का उल्लंघन करने को लेकर तीन-तीन सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार बी सुरेश नायडू (37) और भारती तुलसीराम चौधरी (48) जो सिंगापुर में स्थायी निवासी हैं, ने दूसरों को संक्रमण के जोखिम में डाले जाने का आरोप स्वीकार किया।दोनों 14 मार्च को भारत से सिंगापुर पहुंचे थे जब भारत में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे थे। दोनों ने एक होटल में पृथकवास की अवधि का उल्लंघन किया, जो घातक कोरोना वायरस के खिलाफ एक अनिवार्य सुरक्षा उपाय है।दोनों भारत से एक ही फ्लाइट से पहुंचे थे और एकदूसरे से परिचित हो गए थे क्योंकि दोनों के कमरे ओएसिया होटल नोवेना की 16 वीं मंजिल पर थे, जो एक निर्दिष्ट पृथकवास इकाई थी।जब आव्रजन जांच प्राधिकरण ने जांच की, तो दोनों ने झूठ बोला और यह दिखाने की कोशिश की कि होटल में उनकी मुलाकात आकस्मिक थी। सजा सुनाये जाने के दौरान एक फार्मास्युटिकल कंपनी में कार्यरत सुरेश के लिए मास्क नहीं पहनने के एक अन्य आरोप को भी ध्यान में रखा गया।जिला न्यायाधीश चा यूएन फैट ने उन दोनों को अपनी सजा टालने की अनुमति दी ताकि वे जेल जाने से पहले अपने निजी मामलों को सुलझा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनस्लीय घटनाओं के बीच सिंगापुर में लागू होगा नया कानून

विश्वसिंगापुर में टैक्सी चालक से दुर्व्यवहार करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो