लाइव न्यूज़ :

अनधिकृत तरीके से सीमा पार करने पर हिरासत में लिये गए बांग्लादेश के दो पुलिसकर्मी रिहा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:04 IST

Open in App

ढाका, 11 नवम्बर भारत ने अनधिकृत रूप से सीमा पार करने के लिए हिरासत में लिये गए बांग्लादेश की अपराध रोधी ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) के दो कर्मियों को दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत के बाद रिहा कर दिया। यह जानकारी यहां सूत्रों ने बुधवार को दी।

इस घटना के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा, ‘‘सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद आरएबी के दोनों कर्मी कल रात घर लौट आए।’’

एक अपुष्ट खबर के अनुसार, आरएबी के चार व्यक्ति सादे कपड़ों में मंगलवार दोपहर बांग्लादेश की उत्तर-पश्चिमी दिनाजपुर सीमा पार करते हुए एक सीमावर्ती भारतीय गांव में प्रवेश कर गए। ये चारों व्यक्ति स्थानीय रूप से तैयार की जाने वाली देशी शराब का सेवन करने के लिए वहां गए थे और उन्हें देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ क्योंकि उन्होंने हथियार ले रखे थे।

इसमें कहा गया है कि भारतीय ग्रामीणों ने चारों के लुटेरे होने के संदेह में बीएसएफ के जवानों को बुलाया। उनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया जबकि दो गोलीबारी करते हुए बांग्लादेश में वापस चले गए।

इस घटना के बाद बीजीबी ने बीएसएफ से सम्पर्क किया और बीजीबी के एक बटालियन कमांडर और बीएसएफ के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के बीच एक बैठक के बाद आरएबी के दोनों कर्मी वापस लौटे।

हालांकि, बीजीबी और आरएबी के अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी या इसकी पुष्टि के लिए उपलब्ध नहीं थे।

इस बीच, भारत में बीएसएफ के सूत्रों ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे रानीगंज इलाके में हुई और बांग्लादेशी कर्मियों को रिहा करने से पहले दोनों पक्षों के बीच एक फ्लैग मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि स्थिति को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

एक विशेष पुलिस इकाई होने के नाते, आरएबी नियमित पुलिस सेवा के साथ ही सशस्त्र बलों से कर्मियों को लेती है। हिरासत में लिए गए दोनों कर्मियों के बारे में बताया जाता है कि वे पुलिस बल से थे- उनमें से एक अधिकारी था जबकि एक कांस्टेबल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा