लाइव न्यूज़ :

ट्विटर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट ‘पोट्स’ को करेगा ‘रीसेट’, हट जाएंगे सारे ‘फॉलोअर्स’

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी (एपी) ट्विटर इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह सबसे बुरे सपनों में से एक हो सकता है कि वह सुबह उठे और उसका एक भी ‘फॉलोअर’ ना हो, लेकिन बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट के साथ यह असल में होने वाला है।

ट्विटर ने देश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट को ‘रीसेट’ करने की योजना बनाई है, जिससे इस अकाउंट के सारे ‘फॉलोअर्स’ हट जाएंगे।

‘ट्विटर’ अकाउंट ‘पोट्स’ यानी ‘प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट’ को ‘पोट्स45’ यानी अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के नाम से संग्रहित (अर्काइव्ह) कर दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकल के अकाउंट को भी ‘पोट्स44’ के नाम से संग्रहित किया गया था।

ओबामा के सारे ‘फॉलोअर्स’ सत्ता हस्तांतरण के बाद ट्रंप को मिले ‘पोट्स’ अकाउंट पर बरकरार थे।

ट्रंप कार्यकाल के इस अकाउंट के वे ‘फॉलोअर्स’ जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस जैसे प्रासंगिक अकांउट्स को ‘फॉलो’ करते हैं, उन्हें नए अकाउंट को ‘फॉलो’ करने का सुझाव (नोटिफिकेशन) दिया जाएगा।

बाइडन का दल इससे खुश नहीं है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के ‘डिजिटल’ मामलों के निदेशक रॉब फैलेहर्टी ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था कि ‘फॉलोअर्स’ को ‘रीसेट’ करने की योजना ‘‘ पूरी तरह से अपर्याप्त है।’’

वहीं ट्विटर का कहना है कि ‘रीसेट’ करने से लोगों को नए अकाउंट को ‘फॉलो’ करने ना करने का विकल्प मिलता है।

गौरतलब है कि ट्विटर ट्रंप के आपत्तिजनक और भ्रामक ट्वीट की वजह से उनके निजी ‘रियलडोनाल्डट्रंप’ अकाउंट पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा चुका है।

जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें नया ‘पोट्स’ अकाउंट मिलेगा। इसके साथ ही ट्रंप कार्यकाल से जुड़े ‘पोट्स’ और ‘फोट्स’ (अमेरिका की प्रथम महिला) जैसे अन्य आधिकारिक अकाउंट को संग्रहित कर दिया जाएगा।

इस बीच, फेसबुक ने अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं किया है और व्हाइट हाउस के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद भी ‘फॉलोअर्स’ उतने ही बने रहेंगे, जितने अभी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर