लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क के डील कैंसल करने पर ट्विटर नाराज, कानूनी कार्रवाई की तैयारी, लॉ फर्म हायर किया

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2022 09:23 IST

एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण से इनकार के बाद अब सोशल मीडिया कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए ट्विटर द्वारा लीगल फर्म भी हायर कर लिया गया है।

Open in App

न्यूयॉर्क: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण से पीछे हटने पर सोशल मीडिया कंपनी ने अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, ट्विटर इंक ने अमेरिकी कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज एलएलपी को हायर किया ताकि मस्क पर मुकदमा चलाया जा सके।

मस्क ने ट्विटर के बोर्ड को शुक्रवार को बताया कि वह उसके अधिग्रहण का समझौता रद्द कर रहे हैं। मस्क ने कहा कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया। दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के सीईओ पर मुकदमा करेगी।

सूत्रों के मुताबिक ट्विटर इस सप्ताह की शुरुआत में डेलावेयर में मुकदमा दायर करने की योजना बना रहा है। फिलहाल ट्विटर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है जबकि कानूनी फर्मों की ओर से भी इस पर टिप्पणी नहीं आई है।

गौरतलब है कि बीते महीने ट्विटर के निदेशक मंडल ने मस्क के सोशल मीडिया मंच को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी देने की सिफारिश की थी। हालांकि, मस्क ने जिस भाव पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी, उसके मुकाबले सोशल मीडिया कंपनी के शेयर का भाव काफी गिर गया है। 

उल्लेखनीय है कि यदि यह खरीद समझौता पूरा हो जाता, तो कंपनी के निवेशकों को अपने प्रत्येक शेयर पर 15.22 डॉलर का अच्छा-खासा लाभ होता। मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

ट्विटर के शेयर शुक्रवार को पांच प्रतिशत गिरकर 36.81 डॉलर पर आ गए थे। इस बीच, टेस्ला के शेयर 2.5 प्रतिशत चढ़कर 752.29 डॉलर पर पहुंच गए।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल