लाइव न्यूज़ :

इस वजह से अंतरिक्ष में पहुंचाई गईं फ्रेंच शराब की 12 बोतलें, एक साल बाद धरती पर लाई जाएंगी वापस

By भाषा | Updated: November 5, 2019 16:44 IST

अंतरिक्ष में रखी गई शराब की तुलना पृथ्वी पर इतने ही समय के लिए रखी गई बोरदो की शराब से की जाएगी। अगले तीन वर्षों में कंपनी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चलाई जाने वाली छह अंतरिक्ष योजनाओं में से यह पहली है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तम कोटि की फ्रेंच शराब की एक दर्जन बोतलें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंच गयी हैं लेकिन शराब की यह खेप अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि एक प्रयोग के लिए भेजी गई हैं।शराब की इन बोतलों को एक साल के बाद धरती पर वापस लाया जाएगा। 

उत्तम कोटि की फ्रेंच शराब की एक दर्जन बोतलें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंच गयी हैं लेकिन शराब की यह खेप अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि एक प्रयोग के लिए भेजी गई हैं। शराब की इन बोतलों को एक साल के बाद धरती पर वापस लाया जाएगा। 

अनुसंधानकर्ता इस बात का अध्ययन करेंगे कि समय की प्रक्रिया को भारहीनता और अंतरिक्ष विकिरण कैसे प्रभावित करते हैं। इसका लक्ष्य खाद्य उद्योग के लिए नया जायका और गुण विकसित करना है। इन बोतलों को शनिवार को वर्जीनिया से नार्थरोप ग्रुम्मन कैप्सूल के माध्यम से भेजा गया और ये बोतलें सोमवार को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचीं। 

प्रत्येक बोतल को धातु के डिब्बे में पैक किया गया है, ताकि वे टूटें नहीं। फ्रांस स्थित बोरदो और जर्मनी स्थित बायर्न विश्वविद्यालय, लक्जमबर्ग के स्टार्टअप स्पेस कार्गो अनलिमिटेड के माध्यम से इस प्रयोग में भाग ले रहे हैं। 

इस प्रयोग के वैज्ञानिक निदेशक माइकल लेबर्ट ने बताया कि इस शराब के बनाने में यीस्ट एवं जीवाणुओं दोनों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें रासायनिक प्रक्रिया भी शामिल है, जो इसे अंतरिक्ष अध्ययन के लिए आदर्श बनाती है। 

अंतरिक्ष में रखी गई शराब की तुलना पृथ्वी पर इतने ही समय के लिए रखी गई बोरदो की शराब से की जाएगी। अगले तीन वर्षों में कंपनी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चलाई जाने वाली छह अंतरिक्ष योजनाओं में से यह पहली है। 

स्पेस कार्गो अनलिमिटेड के सह संस्थापक निकोलस गौम ने बयान जारी कर कहा, ‘‘यह एक बार किया जाने वाला जीवनभर का साहसिक कार्य है।’’ नासा, ऐसे कार्यक्रमों तथा व्यापार के अवसरों एवं निजी अंतरिक्ष यात्री मिशनों के लिए अंतरिक्ष स्टेशन खोल रहा है।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल