लाइव न्यूज़ :

तुर्की एस-400 मिसाइल प्रणाली का इस्तेमाल करने को लेकर अडिग : रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:01 IST

Open in App

इस्तांबुल, 12 नवंबर (एपी) तुर्की के रक्षा मंत्री ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका देश अमेरिका के लगातार विरोध के बावजूद, रूस से खरीदी गई मिसाइल रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल की योजना पर काम कर रहा है।

रक्षा मंत्री हुलूसी आकार ने बृहस्पतिवार को संसदीय बजट आयोग को बताया कि सेना योजना के अनुसार एस-400 मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की तैयारी कर रही है।

अमेरिका, उत्तर-अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य तुर्की द्वारा रूस की यह विमान-रोधी प्रणाली खरीदे जाने विरोध करता रहा है और तुर्की को एफ -35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से निकाल चुका है।

अमेरिका का कहना है कि एस-400 प्रणाली रडार से बच निकलने में सक्षम लड़ाकू विमानों के लिये खतरा है और यह नाटो की प्रणालियों के अनूकूल नहीं है।

तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलु ने आकार के हवाले से कहा कि तुर्की एस-400 को तैनात करने और एफ-35 लड़ाकू विमानों के मुद्दे पर अमेरिका से बात करने को तैयार है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ''हम एस-400 प्रणाली का उसी प्रकार उपयोग करेंगे, जैसे नाटो के अन्य सदस्य इस गठबंधन में रहते हुए एस-300 प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल