लाइव न्यूज़ :

तुर्की: कोयला खदान में हुए बड़े धमाके में 25 लोगों की हुई मौत, दर्जन भर से भी ज्यादा घायल, अभी भी वहां फंसे है कर्मचारी

By भाषा | Updated: October 15, 2022 08:53 IST

तुर्की के इस हादसे में अबतक 25 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल भी हुए है। ऐसे में खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने की भी कोशिश जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के कोयला खदान में बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल है। हादसे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

Turkey Mine Blast: उत्तरी तुर्की में एक कोयला खदान में विस्फोट से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि बचावकर्ता वहां फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए रातभर काम में जुटे रहे। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

इस कारण हुआ है धमाका

यह विस्फोट शुक्रवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर काला सागर के तटीय प्रांत बार्टिन के अमासरा शहर में सरकारी ‘टीटीके अमासरा म्यूस्सेसे मुदुर्लुगु’ खदान में हुआ है। ऊर्जा मंत्री फातेह डोनमेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट कोयला खदानों में पाई जाने वाले ज्वलनशील गैसों के कारण हुआ। 

वहीं, गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट के वक्त खदान में 110 लोग मौजूद थे। सोयलु बचाव अभियान के साथ समन्वय करने के लिए अमासरा गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद ज्यादातर श्रमिकों को बचा लिया गया, लेकिन 49 मजदूर खदान के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में फंस गए। 

49 श्रमिकों को निकाला गया सुरक्षित

हालांकि, सोयलु ने अभी यह नहीं स्पष्ट किया कि खदान में कुल कितने लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 49 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बार्टिन के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने कम से कम 17 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिनमें से आठ का गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल पर कई बचाव दलों को भेजा गया है। 

राष्ट्रपति रज्जब तैय्यब एर्दोआन ने रद्द की अपनी यात्रा

राष्ट्रपति रज्जब तैय्यब एर्दोआन ने दक्षिण-पूर्वी शहर दियाबाकिर की अपनी नियोजित यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि वह बचाव अभियान का जायजा लेने अमासरा जाएंगे और तीन अभियोजकों को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 

टॅग्स :तुर्कीकोयला की खदानHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा