लाइव न्यूज़ :

ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति ने कार्यकारी शक्तियां अपने हाथ में लेने के बाद पहली नियुक्ति की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:15 IST

Open in App

ट्यूनिस, 30 जुलाई (एपी) ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद पर नियंत्रण और कार्यकारी शक्तियां अपने हाथ में लेने के बाद पहली नियुक्ति करते हुए गृह मंत्री के नाम की घोषणा की।

राष्ट्रपति कैस सईद ने बृहस्पतिवार रात पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर रिदा गरसालवी को गृह मंत्री नियुक्त किया। गृह मंत्रालय का काम पुलिस और घरेलू सुरक्षा व्यवस्था संभालना है।

गौरतलब है कि सईद ने रविवार को संसद भंग कर प्रधानमंत्री को पद से हटा दिया था। उन्होंने कहा कि था कि देश को बचाने के लिये यह कदम उठाना जरूरी था। इससे पहले देश में बेरोजगारी, आर्थिक संकट और कोरोना वायरस जनित महामारी से निपटने में सरकार की विफलता के चलते देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

उनके आलोचकों, विशेषकर इस्लामी पार्टी अल-नहज़ ने उन पर तख्तापलट का आरोप लगाया है। साल 2011 की क्रांति के बाद से ट्यूनीशिया के विधायी चुनाव में अल-नहज़ का बोलबाला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब