लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के भाषण को ‘न्यूजमैक्स’ पर करीब सात लाख लोगों ने देखा, ‘फॉक्स’ ने नहीं किया प्रसारित

By भाषा | Updated: June 9, 2021 09:12 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, नौ जून (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उत्तरी कैरोलाइना के एक कार्यक्रम में दिए भाषण को टेलीविजन पर करीब सात लाख लोगों ने देखा। यह भाषण ‘न्यूजमैक्स’ पर शनिवार रात आठ से साढ़े नौ बजे के बीच प्रसारित हुआ। उनका भाषण ‘वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क’ और ‘सी-स्पैन’ पर भी प्रसारित किया गया।

’न्यूजमैक्स’ पर इसे करीब 7,00,000 लोगों ने देखा लेकिन आंकड़ों का आकलन करने वाली कंपनी ‘निल्सन’ ने बाकी के चैनलों पर इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या का आकलन नहीं किया।

‘फॉक्स न्यूज चैनल’ ने ट्रंप के उक्त भाषण को प्रसारित ही नहीं किया। उसके शनिवार को प्रसारित होने वाले पत्रकार जेसी वाटर्स और जीनिन पिरो के शो को औसतन 15 लाख से अधिक लोग देखते हैं।

‘निल्सन’ ने बताया कि ‘फॉक्स’ ने ट्रंप के भाषण को प्रसारित नहीं किया लेकिन ‘न्यूमैक्स’ के लिए उनका भाषण प्रसारित करना एक अच्छा निर्णय रहा। अभी तक इस साल ‘प्राइम टाइम’ में ‘न्यूजमैक्स’ को औसतन 2,02,000 लोग ही देखते आए हैं।

‘फॉक्स’ पर रविवार को राजनेता डैन बोंगिनो को 18 लाख से अधिक लोगों ने देखा और इस सप्ताहांत पर यह सबसे अधिक देखे जाने वाला न्यूज शो बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल