लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने पोम्पियो को रियाद भेजा, सऊदी के शाह ने लापता पत्रकार के बारे में जानकारी से किया इंकार 

By भाषा | Updated: October 15, 2018 22:27 IST

तुर्की के मीडिया ने खबर दी कि पुलिस ने इस दावे की जांच शुरू की है कि सऊदी के वाणिज्य दूतावास के अंदर तेजाब के इस्तेमाल से खाशुकजी का शव जलाया गया।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सऊदी अरब के शाह सलमान से लापता पत्रकार जमाल खाशुकजी को लेकर बात की और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपने शीर्ष राजनयिक को ‘‘तुरंत’’ रियाद भेजा।

सऊदी अरब के शाह ने इस घटना के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि लापता पत्रकार ‘‘भाड़े के हत्यारों का’’ शिकार हो गए।

ट्रंप ने सलमान से फोन पर बात करने के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अभी सऊदी अरब के शाह से बात की जिन्होंने उनके सऊदी अरब नागरिक के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है। मैंने उनसे पूछा और उन्होंने दृढ़ता से इससे इंकार किया।’’ 

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से तुरंत सऊदी अरब या अगर जरूरत हो तो तुर्की सहित अन्य जगह जाने को कहा है। साठ साल के सऊदी पत्रकार खाशुकजी को अंतिम बार तब देखा गया जब दो अक्टूबर को वह इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश कर रहे थे। वह वहां अपनी शादी के संबंध में दस्तावेज लेने गये थे।

तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि उनका मानना है कि शाह की नीतियों के आलोचक और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार खाशुकजी मिशन के अंदर मारे गये। दावे ये भी हो रहे हैं कि उन्हें यातनाएं दी गईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘शाह ने मुझसे से कहा है कि तुर्की और सऊदी अरब मिलकर यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या हुआ है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है लेकिन माइक पोम्पियो लगभग एक घंटे में रवाना हो रहे हैं। वह सऊदी अरब जा रहे हैं।’’ 

इस बीच, तुर्की के मीडिया ने खबर दी कि पुलिस ने इस दावे की जांच शुरू की है कि सऊदी के वाणिज्य दूतावास के अंदर तेजाब के इस्तेमाल से खाशुकजी का शव जलाया गया। 

हाबेरटर्क की वेबसाइट के स्तंभकार सेविले यिलमैन ने सोमवार को लिखा, ‘‘पुलिस और एमआईटी (तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी) अब इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही हैं। वे इस बात की जांच कर रही है कि क्या खाशुकजी के शव को तेजाब के इस्तेमाल से जलाया गया।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल