लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचने के लिए डेढ़ हफ्ते से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं ट्रंप, कहा- आप सबके सामने खड़ा हूं, दवा का यही सबूत है

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2020 07:46 IST

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में किया जाता है। लेकिन ये दवा के कोरोना वायरस के इलाज में कारगर है या नहीं, अब तक इस बात के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देFDA ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी थी।पिछले महीने, भारत ने अमेरिका में COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वी निर्यात की अनुमति दी थी।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए वह हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली दवा) खा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसा वह पिछले डेढ़ हफ्ते से कर रहे हैं। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन इलाज में कितना असरदार है इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ''मैं करीब डेढ़ हफ्ते से इसे ले रहा हूं और मैं यहां खड़ा हूं। आप देख सकते हैं मैं यहां हूं। मेरी तरफ से यही सबूत है। इसके बारे में काफी सकारात्मक कॉल आए हैं।'' डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान सोमवार को अपने दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए थी। 

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन यानी मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली इस दवा पहले मजाक भी बना चुके थे, जब कोविड-19 के इलाज में इसके असरदार होने की बात की जा रही थी। फिलहाल इस दिशा में अब कुछ वैज्ञानिक सबूत मिले हैं कि ये दवा कोविड-19 से लड़ने में मदद कर सकता है। इस दिशा में क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि यह किस तरह असरदार है। 

पिछले महीने, भारत ने अमेरिका में COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वी निर्यात की अनुमति दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोविड-19 के उपचार में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा लाभदायक है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि भारत और अमेरिका साथ मिल कर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है।  

एफडीए (FDA) ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में दी थी चेतावनी 

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी थी। एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हान ने कहा, हम जानते हैं कि स्वास्थ्य देखभालकर्मी अपने मरीजों के लिए हर संभव विकल्प देख रहे हैं और हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें उचित जानकारी दे रहे हैं ताकि वे सही फैसले ले सकें।

उन्होंने कहा था, कोविड-19 के उपचार में ये दवाएं कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं, यह पता लगाने के लिए नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं लेकिन इन दवाओं के जो दुष्प्रभाव हैं उन्हें भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है। 

कई रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को बीमारी के शुरुआती चरण में फायदा पहुंचाती है लेकिन हृदयरोग से पीड़ित लोगों के लिए यह घातक है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो