लाइव न्यूज़ :

आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ‘भोंडा’ बयान देने के लिए ट्रम्प जिम्मेदार नहीं: संघीय वकील

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:47 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, आठ जून (एपी) अमेरिकी न्याय मंत्रालय के वकीलों ने सोमवार देर रात अपीली अदालत से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को उस महिला के खिलाफ की गई ‘‘भोंडी एवं अपमानजनक’’ टिप्पणियों के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उन्होंने ये टिप्पणियां उस समय कीं, जब वह देश के राष्ट्रपति थे।

सरकारी वकीलों ने सेकंड अमेरिका सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स से कहा कि कदाचार के आरोपों का जवाब देना राष्ट्रपति के काम का हिस्सा है।

वकीलों ने कहा कि स्तम्भकार ई जीन कैरोल द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे में ट्रंप को नहीं, बल्कि अमेरिका को प्रतिवादी होना चाहिए। कैरोल ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंट स्टोर में 1990 के दशक के मध्य में उनका बलात्कार किया था।

अमेरिका के पूर्व अटॉर्नी जनरल विलियम बर के इस मामले में हस्तक्षेप की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान तत्कालीन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने आलोचना की थी और कहा था कि ट्रंप के निजी आचरण को लेकर एक व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई में न्याय मंत्रालय का हस्तक्षेप की कोशिश करना अनुचित है।

न्याय मंत्रालय चुनाव में ट्रंप की हार के बावजूद मामले की पैरवी कर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सबूत है कि बाइडन अपनी इस बात पर कायम है कि वह मंत्रालय के कदम को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।

कैरोल की वकील रोबर्टा कप्लान ने बयान में कहा कि ट्रंप ने उनकी मुवक्किल का बलात्कार किया, जो भयावह है, लेकिन यह ‘‘वास्तव में स्तब्ध करने वाला है कि मौजूदा न्याय मंत्रालय इस बारे में झूठ बोलने के बावजूद ट्रंप को बचने की अनुमति देगा’’।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय का रुख कानूनी ही नहीं, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है, क्योंकि यह संघीय अधिकारियों को आगे बढ़कर अपनी बात रखने का साहस करने वाली किसी भी महिला से सार्वजनिक तौर पर नृशंस व्यवहार करके यौन दुराचार के मामलों को ढकने का लाइसेंस दे देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल