लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस से रवाना हुए ट्रंप, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं हो रहे शामिल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं और अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए विमान से रवाना हो गए।

ट्रंप (74) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह बाइडन के राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप से पूर्व एंड्रयू जॉनसन ने 1869 में नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था।

ट्रंप राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’ से व्हाइट हाउस से विदा हुए।

रिपब्लिकन ट्रंप को दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत नहीं मिली। इससे पहले 1992 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश भी दूसरी बार व्हाइट हाउस नहीं पहुंच पाए थे।

ट्रंप, मेरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में विदाई समारोह की मेजबानी करेंगे। इसके बाद एयर फोर्स वन विमान से पाम बीच पर स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस, ट्रंप के विदाई समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बजाए पेंस, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल के अंतिम घंटों में ट्रंप ने अपने पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन समेत 140 से अधिक लोगों को क्षमादान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर