लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने  तोक्यो पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

By भाषा | Updated: May 25, 2019 14:32 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने के लिए चार दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को तोक्यो पहुंचे। इस यात्रा के दौरान ट्रंप जापान के नए सम्राट नारुहितो और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको सीमा पर दो क्षेत्रों में 51 मील तक की तारबंदी को बदलने का काम शनिवार सुबह शुरू होने वाला था। अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयास पर रोक लगा दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपजापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने के लिए चार दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को तोक्यो पहुंचे। इस यात्रा के दौरान ट्रंप जापान के नए सम्राट नारुहितो और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे। 

न्यायाधीश ने ट्रम्प को सीमा पर दीवार के निर्माण से रोका

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रीय आपातकाल के माध्यम से हासिल धन का प्रयोग कर मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयास पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश हेवुड गिलियम जूनियर ने शुक्रवार को दीवार निर्माण के लिए सैन्य कोष का इस्तेमाल करने के प्रशासन के प्रयासों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। उनका आदेश इससे संबंधित दो परियोजनाओं पर लागू होगा।

मेक्सिको सीमा पर दो क्षेत्रों में 51 मील तक की तारबंदी को बदलने का काम शनिवार सुबह शुरू होने वाला था। गिलियम ने पिछले हफ्ते इससे संबंधित दो मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया।

ट्रम्प ने अमेरिकी युद्ध अपराध मामले में क्षमा पर विचार करने की पुष्टि की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह युद्ध अपराधों के आरोपी या दोषी कई सैन्य कर्मियों के लिए क्षमादान पर विचार कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह संविधान प्रदत अधिकारों का दुरुपयोग होगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मेमोरियल डे सप्ताहांत पर ट्रम्प ने विवादित क्षमादान का उल्लेख किया था। इस दौरान अमेरिका ड्यूटी के वक्त जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

खबरों के अनुसार, निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाने और एक किशोर बंदी की चाकू से गोद-गोद कर हत्या करने के आरोपी नेवी सील एडवर्ड गैलाघेर के क्षमादान पर भी विचार किया जा रहा है। गैलाघेर पर अगले हफ्ते मुकदमा शुरू होने वाला है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि यूएस आर्मी ग्रीन बेरेट्स के पूर्व सदस्य मैट गॉल्स्टीन को भी क्षमा किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस के लॉन में शुक्रवार को ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम कई लोगों के क्षमादान पर विचार कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपजापानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा