लाइव न्यूज़ :

तजाकिस्तान में कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से आए भूकंप से दहशत में लोग

By अंजली चौहान | Updated: February 23, 2023 10:35 IST

रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। स्थानीय समयानुसार भूकंप सुबह करीब 5:37 बजे आया है। इस भूकंप की गहराई करीब 20.5 किलोमीटर थी। 

Open in App
ठळक मुद्देतजाकिस्तान में गुरुवार को महसूस किए गए भूकंप के झटके रिक्टर स्कैल पर 6.8 मापी गई तीव्रता अभी तक इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुर्गोब: तुर्की और सीरिया में विशानकारी भूकंप के बाद अब दुनिया के अलग-अलग देशों में भूकंप की सूचना मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, गुरुवार को तजाकिस्तान में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए है। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। स्थानीय समयानुसार भूकंप सुबह करीब 5:37 बजे आया है। इस भूकंप की गहराई करीब 20.5 किलोमीटर थी। 

इसके साथ ही खबर है कि चीन में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चीन और तजाकिस्तान बोर्डर के साथ लगे निकटतम सीमा से करीब 82 किलोमीटर दूर था। गौरतलब है कि झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। 

यूएसजीएस के मुताबिक, पूर्वी तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। यूएसजीएस का अनुमान है कि भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है। हालांकि, अभी तक इस भूकंप और भूस्खलन से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस तीव्रता से आए भूकंप से अभी तक किसी के घयाल होने की सूचना नहीं लेकिन एक ओर जहां तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही मची उसे देखते हुए लोग दहशत में हैं। बता दें कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र और तजाकिस्तान की सीमा के पास लगभग 7.3 तीव्रता का भूकंप से धरती हिल गई है। 

तुर्की और सीरिया में भूकंप से हजारों की मौत 

मालूम हो कि तुर्की और सीरिया में  6 फरवरी को जोरदार भूकंप आने के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई है। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप में दोनों देशों की कई इमारते जमीदोज हो गई और हजारों की संख्या में लोग इमारतों के मलबे में दम गए।

जानकारी के मुताबिक, अभी तक तुर्की और सीरिया में मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। तुर्की में करीब 41,000 हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई और ये आकंड़ा समय के साथ और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, सीरिया में करीब 5800 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज अभी भी जारी है। इतने बढ़े पैमाने पर आए भूकंप को देखते हुए दुनिया के तमाम देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, जिसमें भारत सबसे पहले तुर्की और सीरिया के लिए मदद पहुंचाने में कामयाब रहा। 

टॅग्स :भूकंपTajikistanचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?