लाइव न्यूज़ :

ऑन कैमरा व्हाइट हाउस के 'प्राइड मंथ सेलिब्रेशन' में बिडेन के सामने ट्रांसजेंडर-इन्फ्लुएंसर हुई टॉपलेस

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2023 18:28 IST

दरअसल, 12 जून को ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर रोज मोंटोया व्हाइट हाउस के 'प्राइड मंथ सेलिब्रेशन' में टॉपलेस हुईं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देजब ट्रांस-इन्फ्लुएंसर टॉपलेस हुईं तो उस समय राष्ट्रपति जो बाइडन कार्यक्रम में मौजूद थेवीडियो में मोंटोया को राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गयावीडियो को ऑनलाइन रूढ़िवादियों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है

वॉशिंगटन डीसी: व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर के ऑन कैमरा टॉपलेस होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है जब ट्रांस-इन्फ्लुएंसर रोज मोंटोया टॉपलेस हुईं तो उस समय राष्ट्रपति जो बाइडन कार्यक्रम में मौजूद थे। दरअसल, 12 जून को ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर रोज मोंटोया व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में टॉपलेस हुईं। 

एक वीडियो में मोंटोया  को फर्स्ट लेडी जिल बिडेन से मिलते हुए और बाद में राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है, जबकि कैमरे के सामने ट्रांसजेंडर समर्थक संदेश को उल्लासपूर्वक साझा किया जा रहा है। मोंटोया कैमरे में यह कहते नजर आईं कि "ट्रांस अधिकार मानव अधिकार हैं!" इस वीडियो में एक ट्रांसजेंडर को व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के सामने टॉपलेस होते हुए भी दिखाया गया है।

क्लिप में मोंटोया को व्हाइट हाउस के सामने विचारोत्तेजक पोज़ की एक श्रृंखला बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को ऑनलाइन रूढ़िवादियों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "ट्रांसजेंडर मॉडल ने प्राइड मंथ सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट हाउस परिसर में अपना टॉप उतार दिया। उन्होंने बिडेन और जिल बाइडेन से मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था, मुझे व्हाइट हाउस प्राइड में शामिल होने का सम्मान मिला, जो इतिहास में सबसे बड़ा है।"

आपको बता दें कि बिडेन ने शनिवार, 10 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में एक प्राइड मंथ उत्सव की मेजबानी की। इस आयोजन का उद्देश्य समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों के साथ एकजुटता दिखाना था, जिन पर व्हाइट हाउस का आरोप है कि रूढ़िवादी राज्य विधानसभाओं के हमले हो रहे हैं।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा