लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन: पहली यात्रा में ही बड़े हादसे का शिकार हुई ट्रेन, 6 लोगों की मौत और 22 घायल

By IANS | Updated: December 19, 2017 09:12 IST

अमेरिका के वाशिंगटन में ड्यूपॉन्ट के पास एक एमट्रेक रेलगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतकर नीचे हाईवे पर गिर गए

Open in App

अमेरिका के वाशिंगटन में ड्यूपॉन्ट के पास एक एमट्रेक रेलगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतकर नीचे हाईवे पर गिर गए, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। यह रेलगाड़ी की पहली यात्रा थी। सीएनएन के मुताबिक, रेलगाड़ी के 14 डिब्बों में से 13 डिब्बे ओवरपास से नीचे हाईवे पर गिर गए।

पिर्यस काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता एड ट्रॉयर और वाशिंगटन स्टे पैट्रोल के मुताबिक, इस घटना में सिर्फ रेल यात्री ही हताहत हुए हैं और यह घटना काफी भयावह है। ट्रॉयर ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है लेकिन अभी वह मृतकों की सही संख्या के बारे में नहीं बता सकते।

अस्पतालों और क्लिनिक के गैरलाभकारी नेटवर्क मल्टीकेयर हेल्थ के मुताबिक, इलाज के लिए 22 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, रेलगाड़ी के डिब्बे हाईवे पर गिरने से कई वाहन हाईवे पर कई वाहन फंसे हुए हैं और कई घायल भी हुए हैं लेकिन हाईवे पर मौजूद वाहनों सवारों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

 

प्रशासन के मुताबिक, 77 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, इनके वे लोग भी शामिल हैं, जो दुर्घटना के बाद डिब्बों से बाहर निकलने में कामयाब रहे। रेलगाड़ी में सवार एक यात्री का कहना है कि उनकी बोगी पटरी से उतर गई और सभी यात्री यहां-वहां गिर गए।

एमट्रेक के प्रवक्ता ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई, उस समय लगभग 78 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य मौजूद थे। एमट्रेक के अध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में कंपनी सकते में है। वाशिंगटन के गवर्नर जे इनस्ली ने घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी।

टॅग्स :रेल हादसावाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं