लाइव न्यूज़ :

पूर्वी ताइवान में दर्दनाक ट्रेन हादसा, मौके पर 34 लोगों की मौत, कई घायल

By अनुराग आनंद | Updated: April 2, 2021 12:42 IST

ताइवान में यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है।

ताइपे: ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते इस रेल हादसा में कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे।

खबरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई। ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है। हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही एक ट्रक ऊपर से गिरा जिससे शुरु के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

अधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है। यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।  

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला