लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच खत्म हो सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

By भाषा | Updated: January 5, 2019 17:37 IST

ट्रंप ने कहा, “हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। चीन हमें उम्दा व्यापार शुल्क चुका रहा है। हमें अमेरिका के राजकोष में अरबों डॉलर मिल रहे हैं जो इससे पहले इतिहास में चीन से हमें कभी नहीं मिला। जैसा कि आप जानते हैं कि यह बहुत अनुचित हुआ है।”

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ जारी व्यापार संबंधी बातचीत सही दिशा में जा रही है।

ट्रंप ने रोज गार्डन में संवाददाताओं से कहा, “हमारी चीन के साथ व्यापक स्तर पर व्यापार संबंधी बातचीत जारी है। राष्ट्रपति शी इसमें बहुत दिलचस्पी ले रहे हैं और मैं भी। हम उच्चतम स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “इस बीच हमने चीन एवं अन्य से कई अरब डॉलर व्यापार शुल्क लिया है। हमारे स्टील उद्योग ने शानदार वापसी की है और इससे मैं बहुत खुश हूं।” 

अमेरिका एवं चीन के शीर्ष अधिकारियों के बीच फिलहाल व्यापार संबंधी बातचीत जारी है। नवंबर में ट्रंप एवं शी अर्जेंटीना में हुए जी-20 शिखर वार्ता से इतर ब्यूनस आयर्स में मिले थे।

ट्रंप ने कहा, “हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। चीन हमें उम्दा व्यापार शुल्क चुका रहा है। हमें अमेरिका के राजकोष में अरबों डॉलर मिल रहे हैं जो इससे पहले इतिहास में चीन से हमें कभी नहीं मिला। जैसा कि आप जानते हैं कि यह बहुत अनुचित हुआ है।” 

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी के साथ उनकी मुलाकात शानदार रही है और दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं एवं सम्मान करते हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी