लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: पाकिस्तान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक की कब्र को 'नापाक' कहा जाता है, क्योंकि वो 'अहमदिया' थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2022 22:08 IST

पाकिस्तान के मशहूर भौतिक वैज्ञानिक और पहले नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुल सलाम की कब्र को इसलिए सम्मान नहीं दिया जाता है क्योंकि वो अहमदिया मुसलमान थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में भौतिक वैज्ञानिक अब्दुल सलाम की कब्र को सम्मान नहीं दिया जाता है क्योंकि वो अहमदिया मुसलमान थे1979 में पाकिस्तान के लिए पहला नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञैनिक अब्दुस सलाम की कब्र को कुछ कट्टरपंथियों ने नापाक कर दिया1984 में संविधान में अहमदिया विरोधी अध्यादेश पास करके उनकी मुस्लिम मान्यता को खत्म कर दिया गया था

इस्लामाबाद: दुनिया के किसी भी देश के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है, जब उस देश को प्रतिष्ठा दिलाने वाली शख्सियत को ही वो बेइज्जत करे। जी हां, ये वाकया भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है, जहां के मशहूर भौतिक वैज्ञानिक अब्दुल सलाम को महज इस कारण सम्मान नहीं दिया जाता है क्योंकि वो अहमदिया मुसलमान थे। 

पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने शुक्रवार को कहा कि मुल्क में अहमदिया अल्पसंख्यकों को लेकर जिस तरह के खौफनाक हालात है। उस वजह से मुल्क को पहला नोबेल पुरस्कार दिलाने वाले मशहूर भौतिक विज्ञानी अब्दुस सलाम का कोई नाम भी लेने की हिम्मत नहीं करता है। 

देश में अहमदिया अल्पसंख्यों की दुर्दशा पर चिता जताते हुए मंत्री रियाज हुसैन ने मानवाधिकार के मसले पर नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को ब्रीफ करते हुए यह टिप्पणी की। द फ्राइडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मंत्री पीरजादा ने कहा कि मुल्क के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने राष्ट्रीय नायकों की अनदेखी कर रहे हैं।

मालूम हो कि साल 1984 में पाकिस्तान के संविधान में अहमदिया विरोधी अध्यादेश पास किया गया था और उसके बाद से पाकिस्तान में अहमदियों की मुस्लिम मान्यता को खत्म कर दिया गया था। इस कारण मुल्क में अहमदियों के लिए इस्लाम बतौर मजहब प्रतिबंधित कर दिया। जबकि उसी मुल्क में अब्दुस सलाम सेंटर फॉर फिजिक्स भी है, जिसका नाम डॉक्टर अब्दुस सलाम के सम्मान में रखा गया था। जिन्होंने इलेक्ट्रोवेक एकीकरण सिद्धांत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके कारण साल 1979 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। इसके साथ ही डॉक्टर अब्दुस सलाम पाकिस्तान के पहले नागरिक थे, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता था।

हालांकि, द डिप्लोमैट की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में साल 1984 के बाद स्थितियां बेहद तेजी से बदली और पूरे मुल्क में अहमदियों के खिलाफ शुरू हुआ 'इस्लामोफोबिया' का उग्र प्रदर्शन आज भी जारी है। इसका मुख्य कारण है कि अहमदिया संप्रदाय जिस तरह से इस्लाम की व्याख्या करते हैं, वो पाकिस्तान में किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। 

साल 1926 में जन्मे डॉक्टर अब्दुस सलाम का इंतकाल साल 1996 में हुआ। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रबवाह में उनकी कब्र आज भी मौजूद है लेकिन कब्र पर अंग्रेजी में खुदे शिलालेख के साथ कट्टरपंथियों ने छेड़छाड़ की और कब्र पर खुदे "पहले मुस्लिम नोबेल पुरस्कार विजेता" से "मुस्लिम" शब्द को खुरच कर मिटा गया है। 

पाकिस्तान के अहमदियाओं के अन्य मकबरों की तरह डॉक्टर अब्दुस सलाम की कब्र को भी कट्टरपंथियों ने नापाक कर दिया है। कब्र पर अब लिखा है "प्रोफेसर मुहम्मद अब्दुस सलाम 1979 में भौतिकी में अपने काम के लिए पहले ****** नोबेल पुरस्कार विजेता बने।"

मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने अहमदिया के साथ-साथ पाकिस्तान में लापता लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि उनका मंत्रालय इस तरह की कई चुनौतियों से निपटने का लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन हम इन परिस्थितियों के लिए किसी को भी जवाबदेह ठहराने की स्थिति में नहीं है।

टॅग्स :पाकिस्ताननोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत