लाइव न्यूज़ :

Titan Submersible: टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गई पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के विशेषज्ञ, ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तानी पिता-पुत्र और पायलट की मौत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2023 15:52 IST

Titan Submersible:अमेरिकी तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उत्तर अटलांटिक की गहराई में इस भयावह घटना के बाद कोई जीवित नहीं बचा है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाइटैनिक के मलबे से एक रोबोट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पनडुब्बी की तलाश जारी रही। तलाशी की कोशिशें जारी रहेंगी लेकिन लोगों के मिलने की संभावना नहीं लगती। टाइटन में एक पायलट और चार अन्य लोग सवार थे।

Titan Submersible: टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गयी टाइटन पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के सीईओ की इस सप्ताह मौत हो गयी।

अमेरिकी तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उत्तर अटलांटिक की गहराई में इस भयावह घटना के बाद कोई जीवित नहीं बचा है। टाइटैनिक के मलबे से एक रोबोट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पनडुब्बी की तलाश जारी रही। फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के रियर एडमिरल जॉन मौगर ने कहा कि तलाशी की कोशिशें जारी रहेंगी लेकिन लोगों के मिलने की संभावना नहीं लगती। टाइटन में एक पायलट और चार अन्य लोग सवार थे।

उनकी जानकारी इस प्रकार है:

स्टॉकटन रश: रश ने समुद्री खोजों और अनुसंधान के लिए चालक दल वाली पनडुब्बियों की सेवा देने के लिहाज से 2009 में ओशनगेट इंक. की स्थापना की थी। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गयी है। कंपनी के प्रवक्ता एंड्रयू वोन केरेन्स ने कहा कि रश टाइटन के पायलट थे।

हेमिश हार्डिंग: ब्रिटिश कारोबारी हार्डिंग दुबई में रहते थे। वह विमानन क्षेत्र की कंपनी ‘एक्शन एविएशन’ के चेयरमैन थे। कंपनी ने कहा कि वह मिशन के विशेषज्ञ थे। उनके नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड थे। इसमें एक पनडुब्बी द्वारा समुद्र की पूरी गहराई में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है।

शहजादा और सुलेमान दाऊद: शहजादा और उनके बेटे सुलेमान पाकिस्तान के एक प्रमुख अमीर परिवार से नाता रखते थे। परिवार ने एक बयान में कहा था कि वे दोनों पनडुब्बी में सवार थे। कराची से संचालित उनकी कंपनी दाऊद हरक्युलिस कॉर्प कृषि, पेट्रोरसायन और दूरसंचार के क्षेत्र में काम करती थी।

पॉल-हेनरी नार्गियोलेट: वह फ्रांसीसी नौसेना के पूर्व अधिकारी थे जिन्हें टाइटैनिक विशेषज्ञ माना जाता था। उन्होंने पिछले कई वर्षों में मलबे तक अनेक यात्राएं की थीं। वह गहरे पानी में अनुसंधान करने वाले ई/एम समूह और आरएमएस टाइटैनिक इंक के निदेशक थे। 

टॅग्स :ब्रिटेनअमेरिकानासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा