लाइव न्यूज़ :

Time Magazine AI 2024: अनिल कपूर, अश्विनी वैष्णव, नंदन नीलेकणि, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला शामिल, 'टाइम' पत्रिका एआई 2024  लिस्ट जारी, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 16:41 IST

Time Magazine AI 2024: टाइम की एआई सूची में 67 वर्षीय अनिल कपूर को सितंबर 2023 में उनकी तस्वीर के अनधिकृत एआई उपयोग पर एक ऐतिहासिक जीत के बाद शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देTime Magazine AI 2024: एआई की दुनिया पर दबदबा था, तो इस साल हमने कुछ तकनीकी दिग्गजों के बड़े प्रभाव को देखा है।Time Magazine AI 2024: महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। Time Magazine AI 2024: नंदन नीलेकणी (69 वर्ष) इंफोसिस के सह-संस्थापक और एकस्टेप के सह-संस्थापक और चेयरमैन हैं।

Time Magazine AI 2024: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें 'टाइम' पत्रिका की प्रतिष्ठित 'एआई 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को जारी इस सूची में 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोग हैं। इनमें गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला भी शामिल हैं। पत्रिका में 54 वर्षीय वैष्णव के बारे में कहा गया है कि उनके नेतृत्व में भारत अगले पांच वर्षों के भीतर सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए शीर्ष पांच देशों में शामिल होने की उम्मीद करता है, जो आधुनिक एआई प्रणालियों के लिए एक प्रमुख घटक है। पत्रिका में यह भी कहा गया है कि वैष्णव को इन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टाइम की एआई सूची में 67 वर्षीय कपूर को सितंबर 2023 में उनकी तस्वीर के अनधिकृत एआई उपयोग पर एक ऐतिहासिक जीत के बाद शामिल किया गया।

अभिनेता ने बड़ी संख्या में विकृत वीडियो, जीआईएफ और इमोजी के ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद यह मामला उठाया। नीलेकणी (69 वर्ष) इंफोसिस के सह-संस्थापक और एकस्टेप के सह-संस्थापक और चेयरमैन हैं। पत्रिका ने उनके बारे में लिखा, ''इंफोसिस के अरबपति सह-संस्थापक नीलेकणी ने दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने में पंद्रह साल सरकार के भीतर और बाहर काम किया है, जिस वजह से उन्हें 'भारत के बिल गेट्स' जैसे उपनाम मिले हैं।''

पत्रिका ने आगे कहा कि नीलेकणी ने भारत के आधार कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक पहचान पत्र कार्यक्रम है। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने कहा कि अगर 2023 में ओपनएआई, एंथ्रोपिक और उनके स्टार्टअप लैब जैसे प्रतिस्पर्धियों के उभरने से एआई की दुनिया पर दबदबा था, तो इस साल हमने कुछ तकनीकी दिग्गजों के बड़े प्रभाव को देखा है।

सूची में 40 सीईओ, संस्थापक और सह-संस्थापक शामिल हैं। मेटा के मार्क जुकरबर्ग, गूगल के पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के नडेला और पेरप्लेक्सिटी के अरविंद श्रीनिवास हैं। एआई नाउ इंस्टीट्यूट की सह-कार्यकारी निदेशक अंबा काक, यूएस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी की निदेशक आरती प्रभाकर और कलेक्टिव इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट की सह-संस्थापक दिव्या सिद्धार्थ सूची की प्रमुख महिलाओं में शामिल हैं। सूची में एआई के अन्य भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्तियों में अमेजन के प्रमुख वैज्ञानिक रोहित प्रसाद और एब्रिज के सह-संस्थापक और सीईओ शिव राव शामिल हैं।

टॅग्स :अनिल कपूरAshwini VaishnavNandan Nilekani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत