लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर आया टिकटॉक जैसा फीचर नया ‘रील्स’, जानें क्या हैं इसमें खास

By भाषा | Updated: August 6, 2020 17:22 IST

टिकटॉक बंद होने के बाद इंस्टाग्राम ने नया फिचर रिल्स की पेशकश की है।अपने इंस्टाग्राम खाते पर 15 सेकेंड के छोटे वीडियो साझा कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने टिकटॉक जैसा फीचर अपने इंस्टाग्राम मंच पर ‘रील्स’ नाम से पेश किया है। इंस्टाग्राम खाते पर 15 सेकेंड के छोटे वीडियो साझा कर सकेंगे।

न्यूयॉर्क: फेसबुक ने टिकटॉक जैसा फीचर अपने इंस्टाग्राम मंच पर ‘रील्स’ नाम से पेश किया है। इसके माध्यम से उपयोक्ता अपने इंस्टाग्राम खाते पर 15 सेकेंड के छोटे वीडियो साझा कर सकेंगे। गौरतलब है कि चीन विरोधी धारणा के चलते दुनियाभर में टिकटॉक का विरोध हो रहा है। डेटा सुरक्षा को लेकर भारत जैसे देश ने भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में ‘रील्स’ की पेशकश से फेसबुक को अपनी पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। 

इससे पहले कंपनी ने स्नैपचैट से प्रतिस्पर्धा में इंस्टाग्राम मंच पर ही ‘स्टोरी’ फीचर पेश किया था जिसे बाद में फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी डाल दिया गया। स्टोरी फीचर में उपयोक्ता किसी फोटो या वीडियो को 24 घंटे के लिए डाल सकते हैं। उसके बाद वह स्वत: गायब हो जाती है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के फीचर का क्लोन बनाने के चलते अमेरिकी संसद में 29 जुलाई को उनकी पेशगी के दौरान कठिन सवालों का सामना करना पड़ा था।

 इंस्टाग्राम पर रील्स के वीडियो स्टोरी फीचर के साथ-साथ पेज पर ‘रील्स’ खंड के तहत भी साझा किया जा सकता है। कंपनी रील्स फीचर को प्रायोगिक तौर पर भारत और ब्राजील जैसे बाजारों में पेश कर चुकी है। अब कंपनी भारत, ब्राजील समेत अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापा, ऑस्ट्रेलिया और अन्य 50 देशों में शुरू करने जा रही है।

वहीं माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के स्वामित्व वाली वीडियो ऐप पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी के बाद कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचने को मजबूर है। कंपनी के अमेरिका अकेले में करीब 10 करोड़ उपयोक्ता हैं।

टॅग्स :इंस्टाग्रामफेसबुकटिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो