लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कैरोलिना में तूफान से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:03 IST

Open in App

राले (अमेरिका), 16 फरवरी (एपी) उत्तरी कैरोलिना की ब्रैंसविक काउंटी में तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार, तूफान ग्राइसेटाउन के निकट दक्षिण-पूर्वी ब्रैंसविक काउंटी में मध्य रात्रि के ठीक बाद आया । इससे कई मकान नष्ट हो गये, बिजली के तार टूट गए जिससे अनेक घरों में बिजली गुल हो गई और पेड़ उखड़ गये।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि सर्दियों का भीषण तूफान पूर्वी ग्रेट लेक्स और न्यू इंग्लैंड की ओर बढ़ रहा है, जहां मंगलवार को भारी बर्फबारी और भारी बारिश की होने की आशंका है।

अधिकारियों के अनुसार टेक्सास में 40 लाख से अधिक मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान मंगलवार को प्रभावित हुए है और अप्पालाचिआ के कई हिस्सों में बिजली चली गई है।

ब्रैंसविक काउंटी के शेरिफ जॉन इंग्राम ने मंगलवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा था जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। बहुत अधिक विनाश....। इससे उबरने की प्रक्रिया लंबी होने जा रही है।’’

गवर्नर रॉय कूपर ने कहा कि ब्रैंसविक काउंटी में तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गये।

विलमिंगटन दमकल विभाग ने ट्वीट किया कि तूफान के बाद लापता हुए लोगों की तलाश करने में मदद के लिए टीमों को भेजा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल