लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर के पास बाजार में आग लगी, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:24 IST

Open in App

कॉक्स बाजार, दो अप्रैल (एपी) दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर के नजदीक एक अस्थायी बाजार में शुक्रवार को आग लगने से 20 से अधिक दुकानें खाक हो गयीं और तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और चश्मदीदों ने इस बारे में बताया।

स्थानीय पुलिस के प्रमुख अहमद संजुर मुर्शीद ने बताया कि आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटे लगे और मलबे से तीन शव निकाले गये हैं।

आग शुक्रवार को तड़के लगी। घटना के वक्त म्यांमा के रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बने कुटुपालोंग शिविर में लोग सो रहे थे।

एक दुकान के मालिक सैयदुल मुस्तफा ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतकों में उसका एक कर्मचारी शामिल है।

दमकल सेवा और नागरिक रक्षा के एक अधिकारी इमदादुल हक ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हो गए।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। पिछले महीने शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी, 560 अन्य घायल हुए थे और करीब 45,000 लोग बेघर हो गये थे।

राहत एजेंसियों और सरकार ने कहा है कि पिछले महीने भीषण आग के बाद शिविरों के पुनर्निर्माण का काम शुरु कर दिया गया है।

सरकार ने हालिया महीने में करीब 13,000 शरणार्थियों को एक द्वीप पर भेजा है। सरकार एक लाख शरणार्थियों को वहां भेजने की तैयारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'