लाइव न्यूज़ :

तीन भारतीय-अमेरिकी न्यूयॉर्क को फिर से खोलने की रणनीति पर सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने

By भाषा | Updated: April 29, 2020 14:42 IST

अंतरराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा समेत तीन प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रियू कुमो द्वारा गठित एक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा समेत तीन प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रियू कुमो द्वारा गठित एक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के तौर पर नामित किया गया हैजो कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच कारोबारों और संस्थानों को धीरे-धीरे फिर से खोलने की राज्य की रणनीति बनाने में मदद करेगा।

न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा समेत तीन प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रियू कुमो द्वारा गठित एक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच कारोबारों और संस्थानों को धीरे-धीरे फिर से खोलने की राज्य की रणनीति बनाने में मदद करेगा।

‘न्यूयॉर्क फॉरवर्ड री-ओपनिंग एडवाइजरी बोर्ड’ की अध्यक्षता गवर्नर के पूर्व सचिव स्टीव कोहेन तथा बिल मुलरो करेंगे तथा इसमें राज्य के 100 से अधिक कारोबारी, सामुदायिक और नागरिक संस्थाओं के नेता शामिल होंगे। बंगा के साथ ही सलाहकार कंपनी टंडन कैपिटल एसोसिएट्स की अध्यक्ष चंद्रिका टंडन और होटल एसोसिएशन ऑफ न्यूयॉर्क सिटी के अध्यक्ष एवं सीईओ विजय दंडपाणि भी सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं। कुमो ने कहा, ‘‘हम न्यूयॉर्क को फिर से खोलने की चरणबद्ध योजना लेकर आए हैं ताकि राज्य के प्रत्येक प्रांत में एक ही तरीके से यह प्रक्रिया शुरू हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे लेकर सतर्क होना होगा...भावनाएं इस प्रक्रिया पर हावी नहीं हो सकती।’’ बंगा पिछले 10 वर्षों से मास्टरकार्ड के सीईओ रहे हैं और फरवरी में पेमेंट के क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने एलान किया था कि बंगा अपने पद से इस्तीफा देंगे और एक जनवरी 2021 से निदेशक मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का प्रभार संभालेंगे। कारोबार, शिक्षा और कला की दुनिया में प्रतिष्ठित नेता टंडन प्रख्यात गीतकार, गायक तथा ग्रैमी के लिए नामांकित कलाकार भी हैं। दंडपाणि होटल कारोबार में जाना माना नाम है।

उन्हें 1998 में क्रेन्स न्यूयॉर्क बिजनेस के शीर्ष 100 अल्पसंख्यक कारोबारी नेता की सूची में शामिल किया गया था। न्यूयॉर्क अमेरिका में इस संक्रामक रोग का केंद्र रहा है और अभी तक वहां कोविड-19 के 295,106 मामलों की पुष्टि हुई है। कुमो ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में अस्पताल में भर्ती और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की संख्या 900 थी। यह एक महीने से अधिक समय में पहली बार 1,000 के आंकड़े के नीचे थी जो इस बात का सबूत है कि राज्य में संक्रमण का प्रकोप कम हो रहा है। मंगलवार को इस संक्रामक रोग से 337 लोगों की मौत हुई। कुमो ने कहा कि राज्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी क्योंकि ‘‘बंद रहकर ज्यादा दिन तक काम नहीं चलाया जा सकता। अर्थव्यवस्था बनी नहीं रह सकती।’’

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा