लाइव न्यूज़ :

हजारों अफगान शरणार्थियों के अमेरिका के टेक्सास में बसने की संभावना

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:16 IST

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान से बचने के लिए अमेरिका आने वाले कम से कम 30,000 अफगान शरणार्थियों में से कई को टेक्सास राज्य के विभिन्न शहरों में बसाए जाने की संभावना है। शरणार्थी सेवाओं की एजेंसी ने यह जानकारी दी है। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से हताश होकर अमेरिका भागकर आने वाले कम से कम 30,000 अफगानों को आगामी हफ्तों में अमेरिका में फिर से बसाया जा सकता है। कई अफगान शरणार्थियों को टेक्सास के डलास, फोर्ट वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन शहरों में रखा जाएगा। टेक्सास शरणार्थी सेवा (आरएसटी) के सीईओ रसेल स्मिथ ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सेना की सहायता करने वाले अफगान नागरिक और उनके परिवार गंभीर खतरे में हैं और अमेरिका में शरण मांग रहे हैं।” स्मिथ ने कहा, “अब तक, अगले कुछ हफ्तों में 107 परिवारों के ऑस्टिन में स्थानांतरित होने की पुष्टि की गई है। सप्ताहांत में, टी के ऑस्टिन कार्यालय ने सात लोगों के परिवार को फिर से बसाया, और इस सप्ताह चार अतिरिक्त परिवारों का स्वागत करने के लिए कमर कस रहा है। हम जानते हैं कि यह इस लहर की शुरुआत है, और टी इस संकट में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि उनके डलास कार्यालय में एक स्टाफ सदस्य फोर्ट ली में लोगों को भेजने और नए आने वाले व्यक्तियों और परिवारों की मदद करने के लिए कॉल का जवाब दे रहा है। स्मिथ ने कहा कि वर्तमान में, टी आश्वस्त है कि वह अगले कुछ हफ्तों में 324 अफगानों को डलास, फोर्थ वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन में बसाएगा। आरएसटी के क्षेत्र निदेशक मार्क हैगर ने मीडिया को बताया कि अगले कुछ हफ्तों में वह करीब 300 लोगों के टेक्सास में आने की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत