लाइव न्यूज़ :

क्यूबा में बाहर से आने वालों को अपने खर्चे पर पृथक-वास में रहना होगा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 09:27 IST

Open in App

हवाना, 31 जनवरी (एपी) क्यूबा के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए वे सख्त कदम उठाएंगे तथा यहां आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को तब तक अपने खर्चे पर पृथक-वास में रहना होगा जब तक कि जांच में यह पुष्टि नहीं हो जाती कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित नहीं हैं।

क्यूबा में महामारी विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. फ्रांसिस्को दुरान ने यह घोषणा की। शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 910 मामले सामने आए तथा संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई।

दुरान ने कहा कि छह फरवरी तक, पर्यटकों और विदेशों में रह रहे क्यूबा के लोगों को यहां आने पर उनके ही खर्चे पर होटलों में भेजा जाएगा। उन्हें तब तक वहीं पर रहना होगा जब तक कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप की पहचान के लिए की जाने वाली पीसीआर जांच का परिणाम नहीं आ जाता। आमतौर पर इस जांच का परिणाम पांचवे दिन आता है।

हालांकि उन्होंने बताया कि विदेशों से लौटने वाले क्यूबा के लोगों को सरकारी खर्चे पर अन्य केंद्रों में पृथक-वास में भेजा जाएगा। राजनयिकों एवं विदेशी कारोबारियों जैसे अन्य श्रेणियों के लोगों को उनके घर पर पृथक-वास में जाने दिया जाएगा।

क्यूबा में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के 25,674 मामले सामने आ चुके हैं।

नागर विमानन अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका, मेक्सिको, पनामा तथा बहामास से उड़ानें घटाई जाएंगी। निकारागुआ, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा सूरिनाम से उड़ानें निलंबित रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा