लाइव न्यूज़ :

घूमने का है शानदार मौका, पासपोर्ट लेकर निकल पड़िए इस देश, जानिए क्या है ये आसान नियम

By आकाश चौरसिया | Updated: November 27, 2023 13:07 IST

घूमने को लेकर मन बना रहे हैं तो इस समय मलेशिया से अच्छा डेस्टिनेशन कोई और जगह नहीं है। क्योंकि अभी देश में आने के लिए भारतीयों और चीनी लोगों को वहां की सरकार वीजा-फ्री एंट्री देने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमलेशिया सरकार घूमने के लिए देश में भारतीय और चीनी को दे रही वीजा-फ्री एंट्रीअब इसे लेकर सरकार दे रही है नियमवहीं, अगर पासपोर्ट है तो बस आप मलेशिया में जाने के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली: मलेशिया सरकार ने चीन और भारत के लिए देश में एंट्री पर नीतियों में कुछ बदलाव किए हैं। 1 दिसंबर से मलेशिया में भारत और चीन के लिए वीजा-फ्री एंट्री होने जा रही है। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी की वार्षिक कांग्रेस में एक भाषण के दौरान यह घोषणा की। 

क्या बदलाव होने जा रहे हैं?अब भारतियों को 1 दिसंबर से मलेशिया में एंट्री में लेने के लिए वीजा नहीं लेना पड़ेगा। वहीं, भारतीय अगले 30 दिनों तक मलेशिया में बिना वीजा के शैर कर पाएंगे। हालांकि, वीजा आवश्यकताएं हटा दी गई हैं, फिर भी मलेशिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा जांच होगी। 

मलेशिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया?प्रधानमंत्री इब्राहिम ने पहले ही एक योजना के तहत बताया था कि पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आने वाले कुछ सालों में भारतीयों और चीनी नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी। 

मलेशिया सरकार के मुताबिक, देश के लिए चीन और भारत बहुत अहम बाजार हैं, दोनों देशों से मलेशिया में पहुंचने के मामले में चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। इस साल जनवरी से जून के बीच, मलेशिया में कुल 9.16 मिलियन पर्यटकों का आगमन दर्ज हुआ, जिसमें इस अवधि के दौरान भारत ने 283,885 का योगदान दिया, जिससे मलेशिया के लिए पर्यटकों के एक बड़े स्रोत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत हो गई। यह बात एनडीटीवी वेबसाइट समाचार के मुताबिक है। 

मलेशिया सरकार यह मानकर चल रही है कि एंट्री प्रक्रिया को आसान बनाने से और अधिक पर्यटन का आगमन उनके देश में होगा। इसके जरिए मलेशिया के आर्थिक विकास की गति भी बढ़ेगी। श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड के बाद मलेशिया ऐसा चौथा देश होगा, जो भारतीयों को वीज-फ्री एंट्री देने जा रहा है।

टॅग्स :मलेशियाभारतचीनVietnamश्रीलंकाथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!