लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- पीओके का पाक में विलय करने का कोई नहीं है प्रस्ताव

By भाषा | Updated: January 31, 2020 14:51 IST

पाकिस्तानः फारूक हैदर खान के उस बयान के बाद इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि वह पीओके के आखरी ‘‘प्रधानमंत्री’’ होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का देश में विलय करना चाहती है। पाकिस्तान ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पाकिस्तान ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का देश में विलय करना चाहती है। पाकिस्तान ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार पिछले छह सप्ताह से विलय की खबरें हैं।

फारूक हैदर खान के उस बयान के बाद इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि वह पीओके के आखरी ‘‘प्रधानमंत्री’’ होंगे। खबर के अनुसार सरकार के एक नौकरशाही सेवा समूह का नाम बदलने के बाद इस अफवाह को और हवा मिली थी।

इन खबरों पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूक ने गुरुवार को कहा, ‘‘ ऐसे किसी प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा।’’ गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बदलने के लिए नया नियमन लाने पर विचार करने की बात को भी उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह मीडिया की अटकलें हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट