लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में ‘संघर्ष विराम की कोई योजना नहीं’ हैः तालिबान

By भाषा | Updated: December 30, 2019 16:09 IST

तालिबान ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ मीडिया पिछले कुछ दिनों में संघर्ष विराम के बारे में गलत खबरें जारी कर रहे है...तथ्य यह है कि अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात की संघर्ष विराम की कोई योजना नहीं है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को सरकार समर्थित मिलिशिया के परिसर पर हमला किया जिसमें अफगान सुरक्षा बलों के 14 सदस्यों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। तालिबान ने फौरन हमले की जिम्मेदारी ले ली।

तालिबान ने अफगानिस्तान में किसी भी संघर्ष विराम पर सहमत होने संबंधी खबरों को सोमवार को खारिज किया।

तालिबान ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ मीडिया पिछले कुछ दिनों में संघर्ष विराम के बारे में गलत खबरें जारी कर रहे है...तथ्य यह है कि अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात की संघर्ष विराम की कोई योजना नहीं है।’’ तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुबह होने से पहले सोमवार को सरकार समर्थित मिलिशिया के परिसर पर हमला किया जिसमें अफगान सुरक्षा बलों के 14 सदस्यों की मौत हो गई।

एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। तालिबान ने फौरन हमले की जिम्मेदारी ले ली। इस हमले से कुछ घंटे पहले तालिबान ने बताया था कि उनके काउंसिल के नेताओं के बीच अस्थायी देशव्यापी संघर्ष विराम पर सहमति बनी है। यह स्पष्ट नहीं था कि संघर्ष विराम कब से प्रभावी होगा।

गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मारूफ अजेर ने बताया कि जौज़जान प्रांत में हुए हमले में मारे गए 14 लोगों में से 13 सरकार समर्थित मिलिशिया के सदस्य थे और एक पुलिसकर्मी था। उन्होंने बताया कि हमले में पांच अन्य मिलिशिया सदस्य जख्मी हो गए और दो लापता हैं।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बल बाद में इलाके में पहुंच पाए और अब यह परिसर पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। इस बीच, अमेरिकी सेना ने अफगान सुरक्षा बलों के साथ सैन्य अभियानों की रातभर की रिपोर्ट में कहा कि देशभर में तालिबान के 30 लड़ाके मारे गए और कई अन्य आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। तालिबान ने हाल के दिनों में उत्तरी अफगानिस्तान में अपने हमले तेज कर दिए हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा