लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के प्रयोगशाला से लीक होने की बात सही होने की आशंका बहुत कम : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:48 IST

Open in App

वैश्विक वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि इस बात की अधिक आशंका है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान में पशुओं के एक बाजार में किसी संक्रमित जानवर के किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैला। टीम ने कहा कि इस बात की आशंका कम ही है कि यह वायरस किसी प्रयोगशाला में दुर्घटना के कारण फैला। ‘सेल’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक आलेख में दुनिया भर के 21 वैज्ञानिकों ने महामारी की शुरुआत के कारण को लेकर सबूत पेश किए। आलेख के एक लेखक और यूटा हेल्थ विश्वविद्यालय, अमेरिका में वैज्ञानिक स्टीफन गोल्डस्टीन ने कहा कि महामारी की उत्पत्ति पर चर्चा का राजनीतिकरण हो गया है और उन्हें लगा कि सभी उपलब्ध साक्ष्यों पर नजर डालने का यह सही समय है। गोल्डस्टीन ने कहा, "भविष्य में महामारियों को रोकने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है ताकि उन रास्तों को बंद किया जा सके जिनसे ये वायरस मानव में प्रवेश करते हैं। गलत दिशा में ध्यान केंद्रित करने से प्रयास पूरे नहीं हो पाएंगे। आलेख के लेखकों ने कहा कि दिसंबर 2019 में कोविड-19 मामलों की पहली लहर के भौगोलिक स्थानों को दर्शाने वाले नक्शे दिखाते हैं कि वे शुरू में वुहान में हुनान के ‘सीफूड होलसेल मार्केट’ से उभरे। इसके साथ ही अन्य पशु बाजारों से भी ऐसी सूचना मिली। उन्होंने कहा कि बाद के हफ्तों में, अन्य स्थानों से भी मामले सामने आने लगे। आलेख में कहा गया है कि शुरुआती दौर में अधिकतर मौतें पशु बाजारों के आसपास ही केंद्रित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल