लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के कोरोना वायरस के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने के फिलहाल साक्ष्य नहीं : सिंगापुर

By भाषा | Updated: December 4, 2021 09:44 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, चार दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संबंधित लक्षणों के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने या मौजूदा टीके या इलाज के इस पर अप्रभावी होने के संबंध में फिलहाल कोई सबूत नहीं हैं। सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एक खबर में यह बात कही गई है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन से संक्रमित दो लोगों ने सिंगापुर से मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की। सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन के संबंध में और अधिक जानकारियां और अध्ययन की जरूरत है और आने वाले सप्ताह में वैश्विक स्तर पर इसके और मामले आने की आशंका है।

मंत्रालय ने कहा कि एहतियात के अतिरिक्त कदम उठाने से उन्हें इस स्वरूप से लड़ने के तरीके जानने के लिए समय मिलेगा।

सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार पर मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण का पहला मामला जोहानिसबर्ग से सिंगापुर एयरलाइन की एक उड़ान से 27 नवंबर को यात्रा करने वाले व्यक्ति का है। वह व्यक्ति उसी दिन की ट्रांजिट उड़ान के लिए यहां पहुंचा। इसके बाद व्यक्ति ने सिंगापुर एयरलाइन की एक अन्य उड़ान से 28 नवंबर को सिडनी की यात्रा की। ऑस्ट्रेलिया ने व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि की। व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से रवाना होने से पहले 24 नवंबर को नेगेटिव पाया गया था।

सिंगापुर में शुक्रवार तक संक्रमण के 2,67,916 मामले सामने आए हैं और 744 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला