लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरानी जनरल को मारने के लिये किये हमले से पहले सऊदी अरब से “परामर्श नहीं” किया

By भाषा | Updated: January 5, 2020 15:52 IST

अशर्क अल-अवसत दैनिक की खबर के मुताबिक वली अहद ने अपने छोटे भाई और उप रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान को अगले कुछ दिनों में अमेरिका और ब्रिटेन का दौरा कर उनसे संयम बरतने का अनुरोध करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने जनरल को मारने के लिये किये गए ड्रोन हमले से पहले सऊदी अरब से विचार विमर्श नहीं किया था। जब सऊदी अरब क्षेत्र में बढ़ते तनाव की स्थिति को कम करने की कोशिश में लगा है।

अमेरिका ने शीर्ष ईरानी जनरल को मारने के लिये किये गए ड्रोन हमले से पहले सऊदी अरब से विचार विमर्श नहीं किया था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब सऊदी अरब क्षेत्र में बढ़ते तनाव की स्थिति को कम करने की कोशिश में लगा है।

अपने शक्तिशाली कमांडर कासिम सुलेमानी के शुक्रवार को मारे जाने के बाद ईरान ने “बदला” लेने का संकल्प व्यक्त किया है और ऐसे में उसके बागी तेवर की चपेट में सऊदी अरब के आ जाने की भी आशंका बनी हुई है। नाम न जाहिर करने की शर्त पर सऊदी अरब के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया, “अमेरिकी हमले के बारे में सऊदी अरब से परामर्श नहीं किया गया था।”

अधिकारी ने कहा, “तेजी से बदलते घटनाक्रम में सऊदी अरब ऐसी हर कार्रवाई से पहले संयम बरतने के महत्व पर बल देता है जिससे गंभीर परिणाम के साथ तनाव बढ़ सकता है।” सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी सप्ताहांत पर इसी तरह संयम बरतने का आह्वान किया था और शाह सलमान ने इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह से शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान जोर दिया था कि तनाव को शांत करने के लिये कदम उठाए जाने की जरूरत है।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक इराक के प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी को अलग से किए गए फोन में वली अहद मोहम्मद बिन सलमान ने जोर दिया था कि “स्थिति को शांत करने और तनाव को कम करने के लिये प्रयास किये जाने की जरूरत है। ”

अशर्क अल-अवसत दैनिक की खबर के मुताबिक वली अहद ने अपने छोटे भाई और उप रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान को अगले कुछ दिनों में अमेरिका और ब्रिटेन का दौरा कर उनसे संयम बरतने का अनुरोध करने को कहा है। अखबार ने अनाम सूत्रों को उद्धृत करते हुए कहा कि शहजादे खालिद व्हाइट हाउस और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 

टॅग्स :कासिम सुलेमानीअमेरिकाईरानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा