लाइव न्यूज़ :

मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने तंबाकू के जिस खेत में किया था काम, उसे संरक्षित किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:47 IST

Open in App

सिम्सबरी (अमेरिका), 12 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के कनेक्टिकट में जिस तंबाकू के खेत में कभी मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने 1940 के दशक में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान काम किया था, उसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व देखते हुए खेत को संरक्षित करने का फैसला किया गया है।

पिछले महीने 288 एकड़ के भूभाग की बिक्री को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। गैर लाभकारी ‘ट्रस्ट फॉर पब्लिक लैंड’ और सिम्सबरी शहर ने 16 अक्टूबर को इसके उद्घाटन समारोह की योजना बनायी है।

लगभग 130 एकड़ भूमि को लोगों के मनोरंजन के लिए रखा जाएगा और लगभग 120 एकड़ जमीन कृषि के लिए अलग रखी जाएगी। शेष को सिम्सबरी शहर की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सहेजा जाएगा, जबकि संपत्ति के इतिहास को बताने के लिए दो एकड़ जमीन को ऐतिहासिक संरक्षण उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।

कनेक्टिकट के कृषि विभाग के आयुक्त ब्रायन पी हर्लबर्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक स्थल की स्थायी सुरक्षा स्थानीय, राज्य और संघीय स्तर पर भागीदारों के बीच सहयोग का एक परिणाम है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कनेक्टिकट की कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत का आधार बना रहे।’’

इतिहासकारों का मानना है कि कनेक्टिकट में किंग के अनुभवों ने नागरिक अधिकार नेता बनने के उनके निर्णय को प्रभावित किया। मार्टिन लूथर किंग जूनियर अमेरिका में अश्वेत नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे। वह अटलांटा के मोरहाउस कॉलेज के छात्रों के उस समूह में शामिल थे, जो कनेक्टिकट में तंबाकू उत्पादकों के खेतों में काम करने के लिए भर्ती हुए थे ताकि वे ट्यूशन के लिए धन जुटा सकें।

जून 1944 में किंग ने अपने पिता को लिखा, ‘‘यहां हमने कुछ ऐसी चीजें देखीं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘वाशिंगटन से जैसे हम दूर आए हमारे साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। यहां के श्वेत लोग बहुत अच्छे हैं। हम जहां चाहते हैं वहां जाते हैं और जहां चाहें बैठ जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब