लाइव न्यूज़ :

नोबेल जीतने वाले स्टूडेंट को टीचर ने कहा, 'तुम्हें पढ़ाना समय बर्बाद करने जैसा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 20:10 IST

नोबेल के इंस्टा पेज पर बताया गया है कि साल 2012 में फिजियोलॉजी मेडिसिन के लिए नोबेल जीतने वाले जॉन गुरडोन के विषय में उनके शिक्षक ने बड़ी निराशाजनक बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन गुरडोन जब स्टूडेंट थे तो उनके टीचर ने यह कह दिया हो कि उन्हें पढ़ाना समय की बर्बादी है। जॉन गुरडोन ने साल 2012 में फिजियोलॉजी मेडिसिन के लिए नोबेल जीता था नोबेल के इंस्टा पेज ने गुरडोन के विषय में जानकारी साझा की है

लंदन: क्या आप कभी इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि किसी स्टूडेंट को उसके टीचर ने यह कह दिया हो कि उसे पढ़ाना समय की बर्बादी है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बाद में वो ही स्टूडेंट विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल को जीतता है। जी हां, नोबेल के इंस्टाग्राम पेज पर इस मामले में एक दिलचस्प जानकारी साझा की गई है।

नोबेल के इंस्टा पेज पर बताया गया है कि साल 2012 में फिजियोलॉजी मेडिसिन के लिए शिन्या यामानाका के साथ  संयुक्त रूप से नोबेल जीतने वाले जॉन गुरडोन के विषय में उनके शिक्षक ने बड़ी निराशाजनक बात कही थी।

नोबेल संगठन की ओर से साझा की गई उनकी रिपोर्ट कार्ड में बताया गया है कि कैसे एक बार गुरडोन के एक शिक्षक ने कहा था कि वह "काम को अपने तरीके से करने पर ज्यादा बल देते हैं" और उन्हें पढ़ाना "समय की बर्बादी होगी।"

सोचिए क्या इसे जानने के बाद आप उम्मीद कर सकते हैं कि जिस जॉन गुरडन का पढ़ाई में ऐसा रिकॉर्ड रहा हो उन्होंने आगे चलकर नोबेल पुरस्कार अपने नाम किया। अपने शिक्षक की इस नकारात्म राय के बाद गुरडोन साल 1962 में एक शानदार प्रयोग करते हुए कामयाब हुए।

उन्होंने मेढक के आंतों से अपरिपक्व अंडे के नाभिक कोशिका को बदलने में कामयाबी पायी थी। इसके साथ ही मेढक के परिपक्व कोशिका के डीएनए में सभी कोशिकाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी थी।

जॉन ने अपने शोध में बताया कि परिपक्व कोशिकाओं को प्लुरिपोटेंट बनने के लिए पुन: प्रोग्राम किया जा सकता है। इस विशिष्ठ उपलब्धि के लिए उन्हें साल 2012 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारUKCambridge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वब्रिटेन के स्कूल पर धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिंदू छात्र को तिलक लगाने की वजह से स्कूल छोड़ने पर किया गया मजबूर

विश्वग्रीनलैंड 'खरीद' का विरोध करने पर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर फ्रांस और ब्रिटेन ने कैसे प्रतिक्रिया दी

विश्वट्रंप ने अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े का विरोध करने पर डेनमार्क, यूके और फ्रांस पर 10% टैरिफ थोपा

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल