लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी ने पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शाही कामकाज किया शुरू

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:19 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अप्रैल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है।

महारानी (94) ने शाही परिवार के प्रमुख सहायक अर्ल पील ने लॉर्ड चैम्बरलेन के पद से सेवानिवृत्ति की औपचारिक घोषणा की। महारानी ने उनसे मंगलवार को मुलाकात की। लॉर्ड चैम्बरलेन शाही राजकाज में सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद होता है।

गत शुक्रवार को प्रिंस फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है और शाही परिवार दो हफ्तों के लिए शोक मना रहा है।

शाही परिवार के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य ‘‘परिस्थितियों के हिसाब से उचित’’ कामकाज करते रहेंगे।

इस सप्ताहांत महारानी के बेटे प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि उनके पिता के निधन से उनकी मां के जीवन में ‘‘बहुत खालीपन’’ आ गया है।

अर्ल पील को प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से जुड़ा कामकाज संभालना था जिसे ऑपरेशन फॉर्थ ब्रिज नाम दिया गया।

पूर्व एमआई5 खुफिया प्रमुख बारोन पार्कर एक अप्रैल से नए लॉर्ड चेम्बरलेन होंगे और शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार का पूरा कार्यभार वह ही संभालेंगे।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार समारोह में केवल 30 लोग ही मौजूद रहेंगे जिनमें महारानी के परिवार के करीबी सदस्य शामिल होंगे। साथ ही शाही परिवार के सदस्य मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे।

प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका से विमान के जरिए पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब