लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एयरबस ए-320 दुर्घटनाग्रस्तः दो महीने पहले हुई थी जांच, दुर्घटना से पहले मस्कत से लाहौर के लिए भरी थी उड़ान

By भाषा | Updated: May 23, 2020 20:50 IST

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरबस ए-320 को लेकर बताया कि इसकी दो महीने पहले जांच की गई थी और इसने दुर्घटना से एक दिन पहले मस्कत से लाहौर के लिए उड़ान भरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीआईए की उड़ान संख्या पीके-8303 के यहां हवाई अड्डे के निकट एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ बच्चों समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी और दो यात्री इस हादसे में चमत्कारिक ढंग से बच गये। लाहौर से आ रहा विमान शुक्रवार के अपराह्र कराची में उतरने से कुछ मिनट पहले मलिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने शनिवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरबस ए-320 की दो महीने पहले जांच की गई थी और इसने दुर्घटना से एक दिन पहले मस्कत से लाहौर के लिए उड़ान भरी थी। ‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार भारी वित्तीय घाटे में चल रही एयरलाइंस ने इस विमान के तकनीकी पहलुओं से जुड़ा विवरण जारी करते हुए कहा, ‘‘विमान के इंजन, लैंडिंग गियर या प्रमुख विमान प्रणाली से संबंधित कोई खामी नहीं थी।’’ 

पीआईए की उड़ान संख्या पीके-8303 के यहां हवाई अड्डे के निकट एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ बच्चों समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी और दो यात्री इस हादसे में चमत्कारिक ढंग से बच गये। लाहौर से आ रहा विमान शुक्रवार के अपराह्र कराची में उतरने से कुछ मिनट पहले मलिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 

पीआईए के इंजीनियरिंग और रखरखाव विभाग के अनुसार विमान की अंतिम बार जांच गत 21 मार्च को गई थी और उसने हादसे से एक दिन पहले मस्कत से लाहौर के लिए उड़ान भरी थी। विवरण में कहा गया है कि दोनों इंजनों की स्थिति ‘‘संतोषजनक’’ है और नियमित अंतराल पर इसके रखरखाव का काम किया जाता है। 

खबर के अनुसार देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने विमान को पांच नवम्बर, 2020 तक उड़ानों के लिए उपयुक्त बताया था। संघीय सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन का किया है जो जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। एक प्रारंभिक बयान एक महीने के भीतर जारी किया जायेगा। इस बीच पाकिस्तान एयरलाइन्स पायलट एसोसिएशन (पीएएलपीए) ने इस हादसे की गहन जांच कराने की मांग की है। डॉन समाचार पत्र ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से अपनी खबर में कहा कि विमान ने दो बार उतरने की कोशिश की लेकिन विमान नहीं उतर पाया।

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत