लाइव न्यूज़ :

चीन में धीमा पड़ता दिख रहा कोविड-19 का प्रकोप

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:39 IST

Open in App

बीजिंग, 16 अगस्त (एपी) चीन में कोविड-19 महामारी का सबसे व्यापक प्रकोप अब धीमा पड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि बीते 24 घंटे में स्थानीय संक्रमण के 13 मामले सामने आए जबकि एक सप्ताह पहले रोजाना ऐसे 100 मामले सामने आ रहे थे। संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार छठे दिन गिरावट देखी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि हाल में डेल्टा वेरिएंट के चलते संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही थी। 18 प्रांतों के 48 शहरों में स्थानीय संक्रमण के लगभग 1,300 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य आयोग के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम निरीक्षक ही किंगुआ ने कहा कि अधिकतर शहरों में अब मामलों में कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापक राष्ट्रीय महामारी का खतरा अपेक्षाकृत कम हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल