लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस साल भी रद्द हुआ ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’

By भाषा | Updated: August 9, 2021 08:55 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स (अमेरिका), नौ अगस्त (एपी) अमेरिका के लुइसियाना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल भी ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्सव का आयोजन आमतौर पर वसंत ऋतु में किया जाता है, लेकिन इस साल इसके आयोजन के लिए आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। पिछले साल भी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

आयोजकों ने क्षेत्र में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और साथ ही जन स्वास्थ्य आपात स्थिति का हवाला देते हुए घोषणा की कि उत्सव का आयोजन योजना के मुताबिक नहीं होगा। आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हम अब अगली वसंत ऋतु का इंतजार कर रहे हैं, जब हम उतसव के पारंपरिक समय के अनुसार इसका आयोजन कर पाएंगे।’’

आयोजकों ने बताया कि अगले साल उत्सव का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई के बीच होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल के कार्यक्रम के लिए टिकट लेने वालों को इस सप्ताह एक ‘ई-मेल’ भेजा जाएगा, जिसमें टिकट के पैसे वापस लेने की प्रक्रिया समेत सभी विस्तृत जानकारी होगी।

‘जैज़ फेस्ट’, न्यू ऑर्लीन्स और लुइसियाना के जातीय संगीत एवं संस्कृति के जश्न के तौर पर अयोजित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब