लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के समर्थकों के प्रदर्शन के मद्देनजर वाशिंगटन डीसी के मेयर ने नेशनल गार्ड की तैनाती की मांग की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 09:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच जनवरी (एपी) अमेरिकी कांग्रेस में बुधवार को होने वाले संभावित मतदान को लेकर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के पूर्वनिर्धारित प्रदर्शन के मद्देनजर मेयर ने हिंसा की आशंका को देखते हुए राजधानी में नेशनल गार्ड के जवानों की तैनाती की मांग की है।

मतदान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत सुनिश्चित करेगा।

ट्रंप के समर्थक उनके चुनावी धोखाधड़ी के दावे के समर्थन में मंगलवार और बुधवार को रैली निकालने की योजना बना रहे हैं।

ट्रंप समर्थकों के प्रदर्शन के मद्देनजर वाशिंगटन डीसी के महापौर ने नेशनल गार्ड की तैनाती के लिए अनुरोध किया है।

वाशिंगटन डीसी के कार्यवाहक पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कौंटी ने सोमवार को कहा, ‘‘ऐसी आशंका है कि शहर में हथियारों से लैस लोग आ सकते हैं।’’

इससे पहले दिसंबर में ट्रंप समर्थकों की रैली में हिंसा हुई थी। ट्रंप लगातार ऐसे प्रदर्शनों को बढ़ावा देते हैं और उन्होंने निजी तौर पर इनमें शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। सप्ताहांत में उन्होंने रैली के समर्थन में ट्वीट किया, ‘‘मैं भी वहां मौजूद रहूंगा। ऐतिहासिक दिन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल