लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र में कहा, 'जालियांवाला बाग नरसंहार के लिए माफी मांगेंगे'

By भाषा | Updated: November 22, 2019 02:52 IST

इस घोषणापत्र के उप शीर्षक ‘प्रभावी कूटनीति’ में कहा गया है, ‘‘हम जालियांवाला बाग नरसंहार के लिए औपचारिक माफीनामा जारी करेंगे और ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में ब्रिटेन की भूमिका की समीक्षा करेंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देलेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने 107 पन्ने का घोषणापत्र पेश किया है।पार्टी ने इस मामले पर आगे बढ़ने और माफी मांगने का संकल्प जताया है।

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 100 साल पहले अमृतसर में जालियावाला बाग नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगने सहित देश के औपनिवेशिक अतीत की जांच करवाने का संकल्प जताया गया है । ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस नरसंहार के 100 साल होने पर औपनिवेशिक काल में हुयी इस बर्बर घटना के लिए गहरा अफसोस जताया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी थी।

लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने 107 पन्ने का घोषणापत्र पेश किया है। पार्टी ने इस मामले पर आगे बढ़ने और माफी मांगने का संकल्प जताया है। दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि लेबर पार्टी ब्रिटेन के ‘अतीत में हुए अन्याय’ की जांच के लिए एक न्यायाधीश के नेतृत्व वाली समिति बनाएगी। इसके अलावा ऑपरेशन ब्लूस्टार में देश की भूमिका की समीक्षा भी की जाएगी । घोषणापत्र का शीर्षक है ‘इट्स टाइम फोर रीयल चेंज’।

इस घोषणापत्र के उप शीर्षक ‘प्रभावी कूटनीति’ में कहा गया है, ‘‘हम जालियांवाला बाग नरसंहार के लिए औपचारिक माफीनामा जारी करेंगे और ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में ब्रिटेन की भूमिका की समीक्षा करेंगे।’’ वर्ष 2014 में ब्रिटेन सरकार के सार्वजनिक हुए दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के घुसने के पहले भारतीय सुरक्षा बलों को ब्रिटिश सेना ने सलाह दी थी। ब्रिटेन के कुछ सिख समूह वर्षों से मांग कर रहे हैं कि सार्वजिनक जांच होनी चाहिए कि किस तरह की सलाह दी गयी थी।

टॅग्स :जलियावाला बाग नरसंहारब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत