लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ ने कहा- ट्रंप महाभियोग मामले में विदेश मंत्रालय करेगा कानून का पालन

By भाषा | Updated: October 6, 2019 10:06 IST

पोम्पिओ से जब ट्रंप के खिलाफ जांच के औचित्य के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसमें राजनीति शामिल है। 

Open in App

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा। पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं। उन्होंने संवाददताताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया।

पोम्पिओ ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘ निश्चित रूप से हम वह हर चीज करेंगे जिसे कानूनी रूप से करने की जरूरत होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस का सदस्य रह चुका हूं, अनुच्छेद एक के पास कुछ निश्चित शक्तियां हैं, और अनुच्छेद दो में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस समिति में कई ऐसी जाचें हुई हैं जिनमें विदेश मंत्रालय की कर्मचारियों को परेशान किया गया, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर कर्मचारियों से संपर्क किया और दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की। ये दस्तावेज विदेश मंत्रालय के हैं और आधिकारिक अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड हैं।

पोम्पिओ से जब ट्रंप के खिलाफ जांच के औचित्य के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसमें राजनीति शामिल है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."