लाइव न्यूज़ :

लुसियाना में कोरोना वायरस के भारत में मिले प्रकार के पहले दो मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:06 IST

Open in App

बेटन रूज (अमेरिका), 22 मई लुसियाना में एक चिकित्सा केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि उसने राज्य में कोरोना वायरस के उस प्रकार के पहले दो मामलों की पहचान की है जो पहली बार भारत में मिलने के बाद कई स्थानों पर फैला है।

एलएसयू हेल्थ श्रीवपोर्ट ने शुक्रवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि ब्रिटेन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंता वाला प्रकार माना है क्योंकि विशेषज्ञों के विचार में यह मूल वायरस की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि स्वास्थ्य तंत्र ने कहा कि 2,600 से अधिक लोगों में से दो नमूने लिए गए जिसके लिए उसके उभरते वायरस के खतरों की पहचान करने वाले केंद्र ने जीनोम को डिकोड किया।

इसमें बताया गया कि कुल 3,31,000 जांचें की गई जिसमें से 7,600 पॉजिटिव थी।

लुसियाना में कम से कम वायरस के दो अन्य प्रकार देखने को मिले। इनमें से एक की पहचान पहली बार ब्रिटेन में और दूसरे की पहचान ब्राजील में हुई थी।

एलएसयू हेल्थ श्रीवपोर्ट ने कहा कि पहली बार इंग्लैंड में मिला वायरस का प्रकार उत्तर लुसियाना में सबसे ज्यादा मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'