लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए वेनेजुएला पहुंचा पहला ईरानी पोत, बढ़ सकता है तनाव

By भाषा | Updated: May 24, 2020 12:51 IST

अमेरिकी प्रतिबंधों को ताक पर रखते हुए ईरान से गैसोलीन लेकर आ रहे पांच टैंकरों में से पहला टैंकर शनिवार देर रात वेनेजुएला पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेल टैंकर ‘फॉर्च्यून’ आसानी से कैरिबियाई जलक्षेत्र के माध्यम से वेनेजुएलियाई तट पर पहुंच गया और वेनेजुएला के अधिकारियों ने आगमन का जश्न मनाया।मियामी स्थित निवेश कंपनी कराकस कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख रस डालेन ने पोत का पता लगाने की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर ‘फॉर्च्यून’ की लोकेशन की पुष्टि की।

कराकस:ईरान से गैसोलीन लेकर आ रहे पांच टैंकरों में से पहला टैंकर शनिवार देर रात वेनेजुएला पहुंच गया जिसका मकसद दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र को ईंधन की कमी से अस्थायी रूप से राहत देना है। हालांकि ऐसा करते हुए उसने ट्रंप प्रशासन द्वारा अमेरिका के दोनों दुश्मन राष्ट्रों पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया। 

तेल टैंकर ‘फॉर्च्यून’ आसानी से कैरिबियाई जलक्षेत्र के माध्यम से वेनेजुएलियाई तट पर पहुंच गया और वेनेजुएला के अधिकारियों ने आगमन का जश्न मनाया। इस दौरान पोत को अमेरिका की ओर से तत्काल किसी हस्तक्षेप का सामना नहीं करना पड़ा। वेनेजुएला के विदेश मंत्री जॉर्ज अरियजा ने ट्वीट किया, “ईरान और वेनेजुएला ने बुरे वक्त में हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है।” 

उन्होंने कहा, “आज, गैसोलीन के साथ पहला पोत हमारे लोगों के लिए पहुंच गया।” टैंकर और उसके पीछे चल रहे चार और पोत ईरान और वेनेजुएला के बीच फलीभूत हो रहे संबंधों के बीच खुले सागर का सफर समाप्त करने की ओर हैं। वाशिंगटन का कहना है कि दोनों देशों का शासन दमनकारी है। 

मियामी स्थित निवेश कंपनी कराकस कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख रस डालेन ने पोत का पता लगाने की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर ‘फॉर्च्यून’ की लोकेशन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पांच में से सबसे अंतिम पोत, अगुआ टैंकर से करीब साढ़े तीन दिन पीछे चल रहा है। वेनेजुएला के पास विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार है लेकिन उसे गैसोलीन के आयात की जरूरत पड़ती है क्योंकि पिछले दो दशक में इसका उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो