लाइव न्यूज़ :

तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास में सबसे सुरक्षित थे : शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 08:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवम्बर (एपी) अमेरिकी चुनाव का संचालन करने वाली चुनाव प्रौद्योगिकी कम्पनियों, राज्य के अधिकारी एवं संघीय अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।

संघीय चुनाव की रक्षा के प्रयासों की अगुवाई करने वाली साइबर सुरक्षा एवं अवसंरचना सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को इमेल के जरिए भेजे एक बयान में यह बात कही।

चुनाव के संबंध में दिया गया यह अब तक का सबसे कठोर बयान है।

यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगातार लगा रहे हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ मतदान प्रणाली के माध्यम किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई संकेत नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘ तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।’’

इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में राज्य स्तर पर चुनाव करवाने वाले अधिकारी, मतदान उपकरणों के विक्रेता भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा