लाइव न्यूज़ :

‘द क्राउन’, ‘टेड लासो’ ने एमी 2021 का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:05 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 20 सितंबर ‘द क्राउन’ ने इस साल के प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में ड्रामा सीरीज और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी समेत सात पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कार्यक्रम में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की भूमिका के लिए ओलिविया कोलमैन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

एपल अीवी प्लस के शो ‘टेड लासो’ में जेसन सुदेकिस मुख्य भूमिका में हैं और वह रविवार रात प्रसारित पुरस्कार समारोह में चार पुरस्कार अपने नाम कर दूसरे सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। एचबीओ पर प्रसारित केट विंसलेट अभिनीत ‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’ और जीन स्मार्ट अभिनीत ‘हैक्स’ दोनों ही कार्यक्रम की ‘टेड लासो’ से कड़ी टक्कर हुई।

पिछले साल कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल तरीके से हुआ था लेकिन इस साल लॉस एंजिलिस के एल ए लाइव एंटरटेनमेंट परिसर में इसका आयोजन हुआ, जिसका सीबीएस और पारमाउंट प्लस पर सीधा प्रसारण हुआ। सेड्रिक द एंटरटेनर ने करीब तीन घंटे कार्यक्रम की मेजबानी की।

‘द क्राउन’ ने लेखन, निर्देशन और अभिनय के लगभग सभी क्षेत्र में भी ट्रॉफी अपने नाम की। लेखन के लिए पीटर मोरगन एंड कंपनी ने पुरस्कार जीता और गिलियन एंडरसन (सहायक अभिनेत्री), टोबियस मेंजीस (सहायक अभिनेता) और जोश ओ कोनोर (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) ने पुरस्कार जीता।

‘टेड लासो’ में अपनी भूमिका के लिए सुदीकिस ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। कार्यक्रम ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज श्रेणी में भी जगह बनायी थी। कार्यक्रम की यह तीसरी सीरीज है और दूसरी सीरीज का प्रसारण जुलाई में हुआ था।

‘टेड लासो’ में अभिनय के लिए हना वाडिंगम और ब्रेट गोल्डस्टीन ने सहायक अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कार अपने नाम किया। इवान मैकग्रेगर ने ‘हाल्सटन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर