लाइव न्यूज़ :

चीन से जान बचाकर भागे उइगर मुसलमानों के लिए थाईलैंड की जेल भी किसी नर्क से कम नहीं, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: October 28, 2022 3:39 PM

चीन से अपनी जान बचाकर भागे लगभग 50 से अधिक उइगर मुसलमान अब भी थाई हिरासत में हैं और उन्हें भय है कि थाइलैंड वापस चीन को सौंप सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के शिनजियांग में हुए भारी उत्पीड़न के बाद कई उइगर मुसलमानों ने भागकर थाईलैंड पहुंचे थे लेकिन थाइलैंड में उन्हें बंदी बनाकर जेलों में रखा गया है, जहां उनकी हालत बेहद खराब हैअमेरीका और संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक थाइलैंड में लगभग 59 उइगर बंद है, जिन्हें चीन वापसी का भय है

बैंकॉक:चीन में भयानक यातना झेलने वाले उइगर मुसलमानों के लिए थाईलैंड भी किसी भयावह नर्क से कम नहीं है। चीन से अपनी जान बचाकर लगभग 50 से अधिक उइगर मुसलमान अब थाई हिरासत में जेल की सजा काट रह हैं। जानकारी के मुताबिक जेल में बेहद खराब हालत में रह रहे उइगर जेल बंदियों को चीन वापसी का भय भी बना हुआ है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चीन के शिनजियांग में 90 के दशक में चीनी प्रशासन द्वारा उइगर मुसलमानों के खिलाफ कई गंभीर मानवाधिकारों हनन का आरोप लगे थे, जिसे अमेरिका द्वारा मुस्लिम अल्पसंख्यकों का "नरसंहार" करार दिया गया था।

वहीं सयुक्त राष्ट्र द्वारा बीते अगस्त में उइगर मुसलमानों से संबंधित एक रिपोर्ट में बताया गया कि चीन में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर बड़े पैमाने पर उइगरों को हिरासत में लेकर उन्हें यातना दिया जाता है और उनसे जबरन श्रम करवाया जाता है।

अमेरिकी पर्यवेक्षकों का कहना है इस कारण बीते कुछ वर्षों में कई उइगर मुसलमान अपनी जान बचाकर चीन से भाग गए थे। इनमें से कुछ म्यांमार होते हुए थाईलैंड पहुंचे। लेकिन वहां दर्जनों लोग नजरबंदी में फंस गए हैं। साल 2013 और साल 2014 में गिरफ्तार किए गए उइगरों मुसलमानों के एक समूह को इस समय थाईलैंड के आव्रजन केंद्रों में रखा गया है, जहां अधिकारी उनके बारे में विचार कर रहे हैं।

इस संबंध में अमेरिकी सिनेटर का कहना है कि थाइलैंड में उन बंदियों का कहां रखा गया है। इसकी सटीक जानकारी उनके पास नहीं है और न ही ठीक तरह से उनकी संख्या का अंदाजा लगाया सकता है। इस संबंध में थाई अधिकार संगठनों का कहना है कि कुल 52 उइगर मुसलमान बंदी है, जबकि अमेरिकी सिनेटर का कहना है कि उनकी संख्या 59 हो सकती है।

शिनजियांग के रहने वाले 35 साल के युवा उइगर अब्दुल्ला सामी, जो चीन से थाईलैंड के रास्ते भागे थे और अब ऑस्ट्रिया में रहता हैं। उनका थाइलैंड में बंद कुछ उइगरों से संपर्क में रहा है। अब्दुल्ला सामी का कहना है कि उनकी स्थिति बेहद भयानक है। 

उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सारे बंदी थाइलैंड में इस दहशत में जी रहे हैं कि अगर उन्हें कभी चीन वापस भेजा गया, तो वहां उनका फिर से उत्पीड़न किया जाएगा। सामी का कहना है कि बंदी उइगरों का यह डर बेकार नहीं है क्योंकि इससे पहले साल 2015 में थाई सरकार ने अमेरिका के अपील के बावजूद लगभग 109 उइगरों को जबरन चीन भेज दिया, जहां उन पर अमानवीय अत्याचार किया गया था।

थाईलैंड के उस कदम की अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से कड़ी निंदा की थी और कहा था कि थाइलैंड ने उइगरों को वापस चीन भेजकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।

टॅग्स :वीगरथाईलैंडचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने

कारोबारIndia-China Foreign Investment: भारत को बंपर फायदा, चीन में विदेशी निवेश कम, संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने कहा- भारत में निवेश कर रही पश्चिमी कंपनी, आखिर क्या है पीछे की वजह!

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

कारोबार'हिंदी चीनी भाई-भाई' की नई मिसाल! दोनों देशों के बीच व्यापार में हुई वृद्धि, अमेरिका को छोड़ा पीछे

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वKyrgyzstan: पाकिस्तानी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, छात्रों को बाहर ना निकलने की सलाह

विश्वUK PM Rishi Sunak-Akshata Murthy Rich List: कुल संपति 65.1 करोड़ पाउंड, 245वें स्थान पर, ब्रिटेन पीएम सुनक और पत्नी अक्षता और आगे बढ़े, देखें टॉप-5 लिस्ट