लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ओचा ने संसद में विश्वास मत हासिल किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:39 IST

Open in App

बैंकॉक, चार सितंबर (एपी) थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने शनिवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया जिससे उनकी सरकार पर मंडरा रहा संकट दूर हो गया है। दरअसल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निबटने को लेकर सरकार की विफलता के कारण उसकी जमकर आलोचना हो रही है। ओचा से पद छोड़ने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता ओचा की नीतियों का विरोध कर रहे हैं और बीते एक साल से उनका इस्तीफा मांग रहे हैं और बीते कुछ हफ्तों से उन्होंने विरोध तेज कर दिया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए जन सभाओं पर लगी पाबंदियों को धता बताते हुए बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन किया गया और आयोजकों का कहना है कि जब तक ओचा पद नहीं छोड़ देते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रतिनिधि सभा सत्तारूढ़ गठबंधन के 271 सदस्य हैं। ओचा के पक्ष में 264 मत और विरोध में 208 मत पड़े। हालांकि, इससे पहले ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था कि ओचा के राजनीतिक सहयोगी उन्हें अपदस्थ करने के प्रयास कर सकते हैं।थाईलैंड के मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि सेना द्वारा समर्थित सत्तारूढ़ दल पलांग पारचारथ दल के महासचिव ओचा को अपदस्थ करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं और मुख्य विपक्षी दल फ्यूऊ थाई को गठबंधन में शामिल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। 2019 के आम चुनाव के बाद से ओचा और उनकी सरकार पहले भी दो बार अविश्वास संबंधी बहसों का सामना कर चुके हैं और उनसे उबर चुके हैं। ओचा ने 2014 में सेना के कमांडर रहते हुए चुनी हुई सरकार का तख्तापलट किया था। तब जुंटा प्रमुख और सैन्य शासन में प्रधानमंत्री रहते हुए उनके समक्ष ऐसी कोई चुनौती नहीं आई थी। उप प्रधानमंत्री और लोक स्वास्थ्य मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल, परिवहन मंत्री सक्सायम चिदचोब, श्रम मंत्री सुचात चोमक्लिन एवं अन्य ने भी विश्वास मत हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल