लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड की नौसेना का युद्धपोत डूबा: 75 नौसैनिकों को बचाया गया, कई अब भी समुद्र में, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: December 19, 2022 09:56 IST

थाईलैंड की खाड़ी में नौसाना का एक युद्धपोत रविवार देर शाम डूब गया। बचाव कार्य अभी भी जारी है। अभी तक 75 सैनिकों को निकाला जा चुका है। 31 अभी भी फंसे हुए हैं।

Open in App

बैंकॉक: थाईलैंड की खाड़ी में रविवार शाम को थाई नौसेना का एक युद्धपोत डूब गया, जिसके बाद 75 नौसैनिकों को बचाया गया जबकि 31 अब भी समुद्र में फंसे हुए हैं। नौसेना ने बताया कि नौसैनिकों को पानी से निकालने के लिए सोमवार को जहाज और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया।

ऊंची लहरें उठने के कारण समुद्र का पानी ‘एचटीएमएल सुखोथाई कार्वेट’ पर आ गया और उसकी विद्युत प्रणाली खराब हो गई। ‘रॉयल थाई नेवी’ ने समुद्र के पानी को युद्धपोत से निकालने और नौसैनिकों को बचाने के लिए मोबाइल पंपिंग मशीन के साथ तीन युद्धपोत (फ्रिगेट) और दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

हालांकि, ऊंची लहरें उठने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ और विद्युत प्रणाली के खराब होने के कारण वह डूब गया। हादसा उस समय हुआ जब युद्धपोत प्रचुआप खीरी खान प्रांत में बंग सफन जिले में घाट से 32 किलोमीटर दूर समुद्र में गश्त लगा रहा था। उत्तरी एवं मध्य थाईलैंड में अभी साल का सबसे ठंडा समय चल रहा है। सुदूर दक्षिणी थाईलैंड में हाल ही में तूफान और बाढ़ आई। जहाजों को तट पर ही रहने को भी कहा गया है। 

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल